{"_id":"77f70ffbb5bf411fc2319f6094dbf8ce","slug":"ku-ma-in-economics-government-college-two-of-the-top-ten-promising","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू एमए अर्थशास्त्र टॉप टेन में गवर्नमेंट कॉलेज की दो होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू एमए अर्थशास्त्र टॉप टेन में गवर्नमेंट कॉलेज की दो होनहार
करनाल
Updated Wed, 23 Oct 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 14 स्थित राजकीय पीजी कॉलेज की दो छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमए अर्थशास्त्र के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दस स्थानों में छठा व सातवां स्थान हासिल कर परचम लहराया है।
एमकॉम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में एक छात्रा ने कॉलेज में टॉप करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। तीनों छात्राओं ने बीएड व एमएड करने के बाद अर्थशास्त्र विषय की प्राध्यापक बनने का लक्ष्य रखा है।
एमए अर्थशास्त्र के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा में ऋतु शर्मा ने 500 में से 366 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में छठा, जबकि रेखा ने चौथे सेमेस्टर में दो हजार अंकों में से 1409 अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
एमकॉम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में पूनम मान ने कॉलेज में टॉप करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। रेखा ने बताया कि वह डीएवी एजुकेशन कॉलेज में बीएड कर रही है, इसके बाद एमएड कर अर्थशास्त्र की प्राध्यापक बनना चाहेगी।
अर्थशास्त्र के प्रथम सेमेस्टर में भी विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी है, जबकि ऋतु शर्मा प्राध्यापक बनने के लिए अब बीएड करेगी। दोनों छात्राओं ने अच्छे अंक लेने का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।
अपने माता-पिता व बड़ी बहन की प्रेरणा से रेखा व ऋतु शर्मा ने दिन प्रतिदिन अपने को आगे बढ़ते हुए देखा। प्राचार्य डॉ. सुमित्रा चावला ने दोनों छात्राओं को बर्फी खिलाते हुए उनका मुंह मीठा कराया।