{"_id":"676b90525e3db444f700dfe9","slug":"krish-earned-name-in-athletics-competitions-karnal-news-c-18-knl1008-546223-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कृष ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कमाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कृष ने एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में कमाया नाम
विज्ञापन
- युवा एथलीटों के लिए बना उभरती प्रतिभा की मिसाल
सुखदेव चौहान
कॉलम उभरती प्रतिभा
करनाल। कर्ण नगरी के युवा खिलाड़ी कृष कादियान ने प्रतिभा के दम पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में नाम कमाया है। उसी की बदौलत कृष युवा एथलीटों के लिए उभरती प्रतिभा की मिसाल बनकर उभरा है। वह एथलेटिक्स की हेप्टाथलान स्पर्धाओं का बेहतरीन खिलाड़ी है।
कृष ने बताया कि वह जब महज 13 साल का था तो उसने कोच सतीश कुमार पंघाल के मार्गदर्शन में खेलना शुरू किया था। उसकी शुरुआत से ही एथलीट प्रतियोगिताओं में रुची रही है। अब वह 17 साल का हो गया है, चार साल से हेप्टाथलान की सभी स्पर्धाओं में भाग लेता आ रहा है। उसने 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की है व अंडर 18 खेल स्पर्धाओं में भाग लेता है। हेप्टाथलान में सात खेल शामिल हैं जिनमें 110 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, 200 मीटर दौड़ व एक किलोमीटर की दौड़ स्पर्धा शामिल है।
नीरज चोपड़ा जैसा एथलीट बनने का सपना
कृषि कादियान ने बताया कि वह हेप्टाथलान की सभी स्पर्धाओं में लगातार अभ्यास कर प्रतिभा को निखार रहा है। उसका नीरज चोपड़ा जैसे बेहतर एथलीट बनने का सपना है। अभी वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार नए-नए कीर्तिमान रच रहा है।
विज्ञापन
कृष कादियान की उपलब्धियां
- नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
- राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हरियाणा के टॉप पांच खिलाड़ियों में रहा।
- जींद में सितंबर 2024 में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- 37वीं हरियाणा राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur