{"_id":"67e46e169361564267051d8e","slug":"kolhapuri-slippers-are-gaining-craze-among-young-girls-karnal-news-c-18-knl1008-610047-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवतियों में कोल्हापुरी चप्पलों का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवतियों में कोल्हापुरी चप्पलों का बढ़ा क्रेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कोल्हापुरी चप्पलें युवतियों की पहली पसंद बन रही हैं। अब इन्हें गद्देदार सोल, बीडेड डिजाइन, चमकदार रंग, फ्लैट और हील में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे यह पारंपरिक और वेस्टर्न लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। कर्ण गेट बाजार के दुकानदारों के अनुसार, इस बार स्लिप-ऑन सैंडल्स, फ्लैट वेलीज, फ्लिप-फ्लॉप और पंजाबी जूतियों की भी अच्छी बिक्री हो रही है, लेकिन कोल्हापुरी चप्पलों की सबसे ज्यादा डिमांड है।
दुकानदारों का कहना है कि कोल्हापुरी चप्पलों की मांग हर साल अच्छी ही होती है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण इसका हस्तनिर्मित होना है और यह प्राकृतिक रंगों में रंगी होती हैं। इसका वजन हल्का और आरामदायक है।
यह चप्पल देश की संस्कृति से भी जुड़ी है, जो कई दशकों से ट्रेंड में चलती आ रही है।