फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kohand youth dies in America...

Karnal News: अमेरिका में कोहंड के युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kohand youth dies in America...
- सड़क हादसे में गई जान, पिता बोले- नए साल में कंपनी का निदेशक बनने वाला था नितिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। कोहंड निवासी एक युवक की शनिवार रात अमेरिका के टेक्सास में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह डेढ़ साल पहले वर्क परमिट पर अमेरिका गया था। पिता के अनुसार नए साल में वह कंपनी में निदेशक बनने वाला था।

कोहंड निवासी नितिन मित्तल (30) डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन अशोक मित्तल ने बताया कि नितिन उसका भतीजा था। रविवार सुबह छह बजे अमेरिका से फोन आया कि नितिन की कार टेक्सास शहर में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसके भतीजे की मौत हो गई। मृतक के पिता विजय ने बताया कि नितिन पढ़ाई में होनहार था। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने एक कंपनी में नौकरी की। जिसके बाद वह वर्क परमिट पर अमेरिका में गया। वहां वह वाको फूट मार्ट कंपनी में मैनेजर था। जब बेटे से अंतिम बार फोन पर बात हुई तो उसने बताया था कि नए साल में वह कंपनी में निदेशक बनने वाला है। नितिन तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed