फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Knife attack on waiter, condition critical

Karnal News: वेटर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Knife attack on waiter, condition critical
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक पैलेस से रात करीब 12 बजे पैदल अपने घर लौट रहे वेटर पर नशे में धुत तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वेटर अपनी जान बचाने के लिए घर तक दौड़ते हुए आया। पत्नी ने गंभीर रूप से घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जनकपुरी गोशाला रोड शिव मंदिर के नजदीक गली नंबर दो निवासी 48 वर्षीय ब्रिज मोहन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह वेटर का काम करता है। वह पांच मई को एक पैलेस से पैदल घर जा रहा था। जब वह करीब 12 बजे ब्रेड की फैक्टरी के पास पहुंचा तो वहां पर एक युवक सड़क पर खड़ा था और दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठे थे। सड़क पर खड़े युवक ने उसे आवाज देकर रोका। वह युवक जैसे ही उसके पास आया जेब से चाकू निकाल उस पर तीन वार कर दिए। नशे में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि चाकू लगने के बाद वह भागने लगा तो वह युवक भी उसके पीछे भागने लगे और बोले कि भाग जा नहीं तो जान से मार देंगे। वह अपनी जान बचाने के लिए घर तक भागता रहा और जैसे ही घर पहुंचा बेहोश हो गया। उसकी पत्नी ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया वहीं से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे उसकी पत्नी एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed