फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kits of new varieties of sugarcane seeds distributed to farmers

Karnal News: किसानों को बांटी नई किस्मों के गन्ना बीज की किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kits of new varieties of sugarcane seeds distributed to farmers
करनाल। गन्ना प्रजनन संस्थान, क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के शुक्रवार को अंतिम दिन बिहार के किसानों को नई किस्मों के गन्ना बीज की किट दी गई। एक गन्ना कृषि मार्गदर्शक पुस्तिका का विमोचन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.सुरेश कुमार मल्होत्रा ने कहा कि ये गौरव की बात है बिहार में करनाल केंद्र में गन्ना किस्मों का क्षेत्रफल 70 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह की जलवायु के बावजूद बिहार राज्य का गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में अहम योगदान है। कम संसाधनों में किसान अधिक उत्पादन लेने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधान वैज्ञानिक डॉ.रविंद्र कुमार ने नई किस्मों की जानकारी देते हुए किसानों को सीओ-17018 व सीओ-16030 किस्म के बीज की किट किसानों को वितरित की, ताकि किसान अपने खेतों में इसका बीज तैयार कर सकें। मौके पर करनाल अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एमएल छाबड़ा, पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. पूजा, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी प्रमोद कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed