फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kisan Panchayat tomorrow for service lane on Ring Road

Karnal News: रिंग रोड पर सर्विस लेन के लिए कल किसान पंचायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Kisan Panchayat tomorrow for service lane on Ring Road
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गांव सोहाना के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन निर्माण के लिए भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। रविवार सुबह 11 बजे धरनास्थल पर जिला स्तरीय किसान पंचायत होगी। अध्यक्षता भाकियू जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह घुम्मन करेंगे।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने बताया कि किसान पंचायत में जिलेभर से किसान प्रतिनिधि और यूनियन के पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले धरनास्थल पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, डीसी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव सोहाना के पास रिंग रोड पर किसानों का धरना लगातार जारी है और किसान धरना स्थल पर बैठकर अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। जब तक रिंग रोड के साथ-साथ सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed