फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kiran Chopra sought votes for husband

पति के लिए किरण चोपड़ा ने मांगे वोट

Tue, 25 Mar 2014 12:11 AM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 25 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
हजकां-भाजपा के सांझे उम्मीदवार अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा भी
विज्ञापन
अपने पति को चुनाव में जीत दिलाने के लिए प्रचार में जुट गई हैं।

उन्होंने प्रचार अभियान प्रारंभ करने के पूर्व इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गांव नलीखुर्द में स्वामी संपूर्णापनंद की कुटिया में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद किरण चोपड़ा गांव नलीखुर्द, नलीपार, कुंजपुरा, मोदीपुर समेत कई गांवों में पहुंचीं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस के दस साल के दुशासन के बाद अब भाजपा की आंधी चली है। देशभर के लोगों में कांग्रेस के खिलाफ नाराजगी है।

देश की चारों दिशाओं के लोग कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने और भाजपा का शासन लाने का मन बना चुके हैं। पिछले दस साल में करनाल लोकसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। भाजपा की सरकार आने और अश्विनी चोपड़ा को सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों से झूठ बोल कर राज हथियाया है। गरीबों को अपना बता कर उनके वोट बटोरती रही है। गरीब लोगों को दो जून की रोटी ठीक से नहीं मिल पा रही है। देश के करोड़ों लोग रात को भूखे सोते हैं। कांग्रेस नकली तरक्की की बात कर लोगों को मूर्ख बनाने के अलावा कुछ नहीं करती है।

 महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करने वाली कांग्रेस ने हरियाणा में दस सीटों मेें से केवल एक सीट महिला को दी। वह भी मजबूरीवश। कांग्रेस ने देश को केवल घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध दिया है। गरीबों को दो रुपये में भरपेट खाना देने के आंकड़े पेश करती है। धरातल पर आकर देखे तो सब मालूम पड़ जाएगा। उन्होंने इन गांवों में लोगों से आग्रह किया कि वह लोग शहीदों के परिवार से है। उन्हें दौलत से नहीं देश और देश के लोगों से प्यार है।

चोपड़ा शहीद परिवार से देश को नहीं लूटेंगे
करनाल। स्वामी संपूर्णानंद ने भाजपा-हजकां गठबंधन के प्रत्याशी अश्विनी चोपड़ा की पत्नी किरण चोपड़ा को आशीर्वाद देने के बाद लोगों को संबोधित करते कहा कि चोपड़ा परिवार का इतिहास शहीदों से जुड़े हैं। उनके परिवार से दो-दो लोग देश के लिए कुर्बान हो चुके हैं। जनता अभी तक अन्य लोगों को वोट देती रही है। इस बार शहीदों के परिवार के लोगों को भी मौका देना चाहिए। उन्हें मौका मिलेगा तो कम से कम वह देश को लूटेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed