{"_id":"5d33823a8ebc3e6cc4513621","slug":"kinner-karnal-news-knl8108103","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो मामले में आरोपित ढाबा मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो मामले में आरोपित ढाबा मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नरों के मारपीट का वायरल वीडियो होने के मामले में पुलिस ने आरोपित ढाबा मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नेशनल हाईवे के एक ढाबे पर 11 जुलाई की रात किन्नरों ने दो युवकों पर लाठी डंडों पर हमला कर दिया था। इसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई थी। घरौंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सचिन का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में आरोपित ढाबा मालिक बलकार व उसके बेटे गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। उनको न्यायालय में पेश कर दिया है। रिमांड पर लिए किन्नरों से भी पूछताछ जारी है। अन्य आरोपित भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बीते बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद ही अगले दिन वीरवार को पीड़ित आनंद ने आरोपित ढाबा मालिक व कई किन्नरों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ढाबा मालिक गौरव, बलकार और किन्नरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीरवार की रात को ही छह किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया था। माननीय अदालत में पेश करने के बाद आरोपित किन्नरों को तीन दिन के रिमांड पर हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित गौरव व उसके पिता बलकार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बाप-बेटे को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। माननीय कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की धरपकड़ जारी है। अन्य आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।