{"_id":"ec6c4f6111606dd60426b660bf5a0a67","slug":"killer-gets-life-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारे को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारे को उम्रकैद
करनाल
Updated Fri, 11 Oct 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसका गला रेतकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा व 60 हजार रुपये जुर्माना किया है।
इस मामले में तरावड़ी थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तरावड़ी के तखाना निवासी धर्मबीर ने 27 अप्रैल को नाबालिग से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। नाबालिग के विरोध करने पर धर्मबीर ने उसका गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
किशोरी से दुराचार के आरोप में तीन काबू
खेत में नाबालिग से दुराचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों को काबू कर लिया है। तीनों को थाना मधुबन पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
दुराचार के बारे किसी को बताने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस को नाबालिग ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रावर निवासी रामनिवास, लाड़ी व बिल्लू वीरवार को करीब तीन बजे उसे जबरन खेत में ले गए।
यहां रामनिवास ने उससे दुराचार किया और किसी को बताने पर उसे मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद घरौंड़ा के सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसके बाद आरोपियों को काबू कर लिया गया।
बारह दिन से लापता का सुराग नहीं
12 दिन पूर्व लापता हुए युवक का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने लापता के भाई की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर सात निवासी गौरव नारायण ने बताया कि उसका 32 वर्षीय भाई लवकेश उर्फ बंटी नारंग एक अक्तूबर को अपने घर से घरौंडा स्थित ईंट भट्टे के लिए गया था, जो आज तक नहीं लौटा। लवकेश की काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
निसिंग से कैथल का झपटमार काबू
15 दिन पूर्व पुरानी कचहरी के समीप रिक्शा से जा रही महिला का बैग लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने निसिंग के बस अड्डे से काबू कर लिया है। सीआईए टू पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स व दो मोबाइल भी बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लूट के दौरान महिला के बैग मे दस हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स व दो मोबाइल बैग में शामिल थे।
सीआईए टू पुलिस ने गुप्त सूचना पर कैथल के हाबड़ी निवासी नवनीत उर्फ गोल्डी को वीरवार को निसिंग के बस अड्डे से काबू किया था। पुलिस ने आरोपी को काबू करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया।
महिला वकील सहित दो के पर्स झपटे
शहर में झपटमारी की वारदात रुक नहीं रहीं। शुक्रवार दोपहर बाद रेलवे रोड पर आयकर की महिला अधिवक्ता के हाथ से बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाडे़ पर्स झपट लिए। दूसरी ओर सेक्टर 13 में भी बाइक सवारों ने एक महिला के हाथ से भी पर्स झपट लिया। दोनों वारदात को अंजाम देने के बाद झपटमार मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
रजनी चोपड़ा रिक्शा से रेलवे रोड पर जा रही थी। प्रेम प्लाजा के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया। पर्स में सात हजार रुपये और मोबाइल के अलावा कुछ जरूरी कागजात थे। रजनी चोपड़ा ने शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
सेक्टर 13 में भी बाइक सवार झपटमारों ने महिला के हाथ से पर्स झपट लिया। महिला ने किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही महिला मौके से जा चुकी थी। सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज के अनुसार वे लोग मौके पर गए थे। महिला का कुछ पता नहीं चला। वीटी अवश्य हुई है।