फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   killed his wife by stabbing her with a knife...

Karnal News: चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
killed his wife by stabbing her with a knife...
- सौतेली बेटी पर गलत नजर रखने का आरोप, दंपती के बीच हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आपसी झगड़े में पति ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था, इसको लेकर शनिवार की सुबह दंपती के बीच झगड़ा हो गया और पति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार महिला अपने तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती थी। आरोपी पति और महिला की यह दूसरी शादी थी। महिला की पहली शादी से एक बेटी व दूसरी शादी से दो बेटे हैं। एक बेटा छह वर्ष, दूसरा बेटा आठ वर्ष का है। आरोप है कि आरोपी पति अपनी सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था। वह उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था।
विज्ञापन

16 सितंबर की सुबह 7.30 बजे बच्चे स्कूल चले गए थे। तभी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। आक्रोशित पति ने चाकू से पत्नी के पेट व शरीर के अन्य जगहों पर वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि आरोपी वारदात के समय शराब के नशे में था। हत्या करने के बाद आरोपी पति भागने लगा तो पड़ोसियों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। डीएसपी नायब सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल काॅलेज के शव गृह में शव को रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की हत्या हो चुकी है। पिता जेल चला गया है। अब चिंता है कि तीन बच्चों की देखरेख कौन करेगा। आसपास के लोगों ने बताया कि अब उनके रिश्तेदार ही बच्चों का पालन पोषण करेंगे।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था। जिसकी वजह से शनिवार को पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो गया और गुस्से में उसने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
नायब सिंह, डीएसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed