फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   khelo india games will not be in karnal

कर्णनगरी को नहीं मिला खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी का मौका...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
khelo india games will not be in karnal
प्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की मेजबानी न मिलने से कर्णनगरी एवं सीएम सिटी को बड़ा झटका लगा है। करोड़ों रुपये खर्च करके शहर में बने कर्ण स्टेडियम का जब पिछले दिनों खेलो इंडिया टीम ने निरीक्षण किया तो उम्मीद थी कि इस बार हरियाणा की मेजबानी में होने वाले इन खेलों की साक्षी कर्णनगरी भी बनेगी लेकिन यह उम्मीद टूटती नजर आ रही हैं। क्योंकि खेलो इंडिया का शेड्यूल तो लगभग जारी किया जा चुका है, जिसमें करनाल में किसी भी खेल को अब तक कोई प्रतिनिधित्व नहीं दर्शाया गया है। न ही यहां के जिला खेल अधिकारी को किसी तरह की सूचना दी गई है। जबकि जीटी बेल्ट के अंबाला और शाहबाद में भी खेल होंगे।
विज्ञापन

स्वरूप किया जा रहा छोटा
खेलो इंडिया के स्वरूप को भी छोटा किया जा रहा है। पहले जहां 15 दिन के आयोजन का शेड्यूल था, अब वह 10 दिन पर ही सिमटा दिया गया है। 21 से 30 नवंबर के बीच खेलो इंडिया का आयोजन करने का निर्णय सरकार ने लिया है। आयोजन को लेकर सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक हो चुकी है। जिसमें खेल मंत्री संदीप सिंह भी जुड़े। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के चौथे संस्करण का आयोजन हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, दिल्ली व चंडीगढ़ में किया जाएगा, जिनमें 90 प्रतिशत खेल पंचकूला में आयोजित होंगे। साथ ही ब्रिक्स गेम्स 2021 के वॉलीबाल खेल का भी आयोजन खेलो इंडिया के साथ करवाया जाएगा, जो कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, भारत ,चीन व दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर का भी अंदेशा
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में अंडर -18 श्रेणी के खेल आयोजित होंगे। कुल 25 खेलों का आयोजन होगा। जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इन खेलों में लगभग 8500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आशंका है कि अक्तूबर या नवंबर में यदि कोरोना की तीसरी लहर आई, तो आयोजन स्थगित भी किया जा सकता है। हालांकि प्रदेश सरकार जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के आधार पर सभी प्रतियोगिताआें का रोडमैप तैयार कर रही है, ताकि खिलाड़ियों को संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के बाद यही था दूसरा बड़ा आयोजन
कर्ण स्टेडियम के मैदान में अब से पहले खेल महाकुंभ का बड़ा आयोजन हुआ था। इसके बाद खेलो इंडिया के मुकाबले होने की संभावनाएं जताई जा रही थी। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले हो सकें, इसीलिए यहां करोड़ों रुपये खर्च कर खेल सुविधाएं बढ़ाई गई थीं। जिसमें 3.35 करोड़ में फैसिलिटी सेंटर, 1.50 करोड़ में बास्केटबॉल कोर्ट, 7 करोड़ में सिंथेटिक ट्रैक, 7 लाख में स्केटिंग रिंक शामिल हैं।

-मई 2021 में खेलो इंडिया गेम्स 2021 की ओर से एक टीम स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंची थी। जिसने खो-खो, मलखंभ, टीटी आदि खेलों के लिए स्थान देखा। खेलो इंडिया का कार्यक्रम तो जारी हो चुका है लेकिन अभी तक मुझे इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई है कि करनाल में खेलो इंडिया के तहत कोई खेल होंगे या नहीं।
-दिलबाग मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed