{"_id":"66664b0b84046464bd02de9a","slug":"khel-mahakumbh-players-showed-talent-in-trials-karnal-news-c-18-knl1008-406950-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ : खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ : खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
- दूसरे दिन 343 खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में रविवार को दूसरे दिन भी खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल हुए। जिसमें 343 खिलाड़ियों ने 10 खेलों में प्रतिभा दिखाई। सुबह के समय एनडीआरआई के मुख्य द्वारा पर साइकिलिंग के ट्रायल लिए गए, जिसमें 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 36 लड़के व 20 लड़कियां शामिल हैं।
सुबह के सत्र में साइकिलिंग, तैराकी, हैंडबॉल, शूटिंग, बॉस्केटबॉल, जूडो व लड़कों के जिम्नास्टिक के ट्रायल करवाए गए। शाम के सत्र में वॉलीबॉल, भारतोलन, ताइक्वांडो, लॉन टेनिस के ट्रायल हुए। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि खेल महाकुंभ के ट्रायल के दौरान जिले से जिन खिलाड़ियों का चयन होगा, उनकी सूची निर्धारित प्रोफॉर्मा में भरकर सभी खेलों के प्रशिक्षकों के माध्यम 10 जून तक कार्यालय में प्राप्त हो जाएगी। उसके बाद चयनित खिलाड़ियों का ब्योरो मुख्यालय को भेजा जाएगा। इन्हीं खिलाड़ियों में से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाना है।
ट्रायल में इतने खिलाड़ी हुए शामिल
- भारतोलन में 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें 26 लड़कियां व 25 लड़के शामिल।
- हैंडबॉल में 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 60 लड़कियां और 70 लड़के शामिल।
- बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
- तैराकी के ट्रायल में 37 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 29 लड़के व 08 लड़किया शामिल।
- अंसध मोरमाजरा में जूडो के ट्रायल में 33 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आज इन खेलों के होंगे ट्रायल
10 जून को कर्ण स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। एथलेक्टिस खिलाड़ियों के विभिन्न ट्रायल प्रशिक्षक ऋषि व सतीश के मार्गदर्शन में लिए जाएंगे। इस दौरान एथलीटों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के मुकाबले करवाए जाएंगे।