फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kejriwal first lied to the people of Delhi and then apologized: Manohar Lal

केजरीवाल ने दिल्ली वालों को पहले झूठ बोला फिर मांगी माफी : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal first lied to the people of Delhi and then apologized: Manohar Lal
- केंद्रीय मंत्री ने कर्ण कमल में जलेबी से कराया कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा
विज्ञापन


- बोले, केजरीवाल के पास काम के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं था, जनता ने समझदारी दिखाई



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आने पर दिल्ली प्रदेश व देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली वालों को पहले झूठ बोला, फिर वो अपने झूठे वादों पर काम नहीं कर पाए तो माफी भी मांगते रहे। उनके पास काम के नाम पर गिनवाने को कुछ नहीं था। लेकिन जनता सब जानती है, इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया है।


केंद्रीय मंत्री शनिवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पहुंचे थे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की जलेबी खाई और सभी का जलेबी और लड्डूओं से मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि 26 साल के बाद दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहतरीन नीतियों का परिणाम है और जनता ने उन नीतियों को स्वीकार किया है। भाजपा का नेतृत्व और पीएम ने जनता के सामने जो विषय रखे, उसे जनता ने सराहा है। हरियाणा के बहुत लोग चुनाव में सहयोग के लिए गए थे। हरियाणा के कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा और पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed