फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kayakalp team will check health facilities in civil hospital today

Karnal News: आज नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं जांचेगी कायाकल्प टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp team will check health facilities in civil hospital today
- चार डॉक्टरों की टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में दो सितंबर को कायाकल्प की क्वालिटी असेस्मेंट टीम पहुंचेगी। जिसमें नागरिक अस्पताल सोनीपत से चार सदस्य टीम में शामिल होंगे। टीम अस्पताल के बाह्य रोग विभाग (ओपीडी), अंत:रोग विभाग (आईपीडी), ट्रामा सेंटर, डिस्पेंसरी, लेबर रूम सहित 17 विभागों की सूची के अनुसार निरीक्षण करेगी।
इसको लेकर नागरिक अस्पताल प्रबंधन 15 दिनों से तैयारियों में जुटा है। टीम के आने से एक दिन पहले रविवार को भी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। ट्रामा सेंटर सहित आईपीडी के अन्य वार्डों में नए पर्दे लगाए गए हैं। सभी बेड़ों पर दिन अनुसार चादरें बिछाई गई हैं ताकि टीम खुश होकर बेहतर नंबर दे और उन्हें आसानी से प्रमाणपत्र मिल सके। टीम के आने से एक दिन पहले सभी कर्मचारी अपने-अपने विभागों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करते नजर आए।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर में रेड जोन व येलो जोन एरिया सहित सभी कमरों को सफाई कर्मी चमकाने में जुटे दिखे। डिस्पेंसरी में कर्मी दवाओं को क्रम अनुसार लगाते हुए नजर आए। टीम निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल में सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच करेगी। टीम सबसे पहले ट्रामा सेंटर में स्थापित ओटी, ट्रायज रूम, वार्ड की व्यवस्थाएं जांचेगी। इसके बाद ओपीडी वार्ड में मिलने वाली सुविधाएं, डिस्पेंसरी में दवाओं का स्टाॅक, इंजेक्शन कक्ष का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी की जांच भी की जाएगी। इसके अलावा गायनी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, निक्कू वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट मुख्यालय को सौंपी जाएगी।

क्या है कायाकल्प योजना
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 15 मई 2015 को एक राष्ट्रीय पहल कायाकल्प की शुरुआत की थी। कायाकल्प योजना में इलाज सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ, मरीज की संख्या के आधार पर रेटिंग तय की जाती है। इसके अलावा वेंटीलेटर, प्रति बेड डॉक्टर, नर्स की संख्या, ओटी इक्यूपमेंट, एयर फिल्टर, संक्रमण से बचाव, ऑपरेशन में प्रोटोकाल का पालन, मरीज को कितने समय में इलाज मिला यह देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed