फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kattappa wrestler loses to Chim Chim Dogra

Karnal News: चिम चिम डोगरा से हारे कटप्पा पहलवान

Mon, 10 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 10 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kattappa wrestler loses to Chim Chim Dogra

विज्ञापन
मूनक।
15 वां राष्ट्रीय एकता विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन रविवार को बाल राजपूताना गांव में किया गया। इसमें अलग-अलग प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। पहलवान सुमित ने गुरप्रीत को हराया, शमशाद ने विनोद संडीर को हराया। चिम चिम डोगरा पहलवान ने कटप्पा पहलवान को हराकर दर्शकों का मन जीत लिया।
उन्होंने कुश्ती करते समय अनेक करतब दिखाकर मनोरंजन किया। दंगल में मुर्गा मूनक व मोन पंजाब के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। रिंकू कैथल और फरीद कौहनड की कुश्ती भी बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल शीला पहलवान की देखरेख में किया गया। गोरखा पहलवान ने कमेंट्री की। गांव के सरपंच सुरजीत राणा ने कहा कि खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हमें अपने बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक करें ताकि वह अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सके। खेलों को खेल के प्रति खेलना चाहिए खेलते समय हमें अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ बिना भेदभाव के खेलना चाहिए। इस मौके पर राजा शर्मा, अनुराग राणा, माशा पहलवान, कुलदीप शर्मा ,अभिषेक राणा, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed