{"_id":"67453031e863eb1b5c0a14c7","slug":"kashyap-mahasammelan-will-be-held-in-new-grain-market-on-22nd-karnal-news-c-18-knl1008-526661-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कश्यप महासम्मेलन नई अनाज मंडी में 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कश्यप महासम्मेलन नई अनाज मंडी में 22 को
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा द्वारा 22 दिसंबर को नई अनाज मंडी में कश्यप महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महासम्मेलन में विधानसभा में व्हिप चीफ एवं विधायक रामकुमार कश्यप का अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार का धन्यवाद कश्यप समाज की ओर से किया जाएगा।
इस विषय को लेकर इंद्री विश्राम गृह में सभा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विधायक रामकुमार कश्यप को हरियाणा विधानसभा व्हिप चीफ बनने पर मीठा मुंह करवाकर उन्हें बधाई भी दी गई और कार्यक्रम को लेकर सहमति ली गई। कश्यप समाज के सभी पदाधिकारियों ने भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विधायक रामकुमार कश्यप की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कश्यप समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज हमेशा भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर हरियाणा कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष समय सिंह, सभा के चेयरमैन एडवोकेट रामकुमार कश्यप, उपाध्यक्ष दरियाव सिंह कश्यप, रामफल कश्यप, एडवोकेट कर्मवीर कश्यप मौजूद रहे।