फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnataka and Goa won the CISCE National Cup

Karnal News: कर्नाटक एवं गोवा ने जीता सीआईएससीई नेशनल कप

Fri, 03 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 03 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Karnataka and Goa won the CISCE National Cup
कप के साथ जशन मनाती विजेता टीम
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट कप कर्नाटक एवं गोवा टीम विजेता रही। करनाल के आदर्श स्कूल में अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। मैदान में सभी टीमों को प्रहस्त करते हुए कर्नाटक एवं गोवा टीम ने कप अपने नाम किया। उत्तर भारत टीम विजेता रही। वहीं सेमीफाइनल तक डटी रहने वाली ओवरसीज (यूएई) को पिछले स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।
टूर्नामेंट में देशभर से 12 टीमों ने हिस्सा लिया था। शुरुआत में ही केरल, ओडिशा, बिहार एवं झारखंड, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना की टीमें बाहर हो गईं। इसके बाद शेष आठ टीमों में से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली चार टीमों उत्तर भारत, कर्नाटक एवं गोवा, उत्तर पश्चिम, ओवरसीज (यूएई) ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जुझारूपन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सेमीफ़ाइनल में हारने वाली उत्तर पश्चिम और ओवरसीज (यूएई) दोनों टीमों के बीच तीसरे स्थान के लिए मैच खेला गया। यहां ओवरसीज (यूएई) ने जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल मुकाबला सर्वश्रेष्ठ टीम उत्तर भारत और कर्नाटक एवं गोवा के बीच हुआ। उत्तर भारत को टक्कर देते हुए कर्नाटक एवं गोवा ने शानदार जीत दर्ज की।

सम्मान समारोह में कृषि विशेषज्ञ डाॅ. गुरबचन सिंह मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये ट्राॅफी केवल जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि आपके परिश्रम, लगन और टीम भावना का सम्मान है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक मनसिमर सिंह और सह निदेशिका ऐना ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


नक्ष ने जीता मैन ऑफ द मैच का खिताब
व्यक्तिगत पुरस्कार में कर्नाटक एवं गोवा के नक्ष को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने 37 गेंदों में 37 रन , 4 ऑवर में 2 विकेट लिए। वहीं उत्तर पश्चिम के तनीश बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। तनीश ने 5 पारियों में 176 रन, गेंदबाज़ी में 5 पारियों में 6 विकेट हासिल किए और साथ ही फील्डिंग में 4 खिलाड़ियों को आउट किया। उनके इस सर्वांगीण योगदान और खेल भावना को देखते हुए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

इन्हें ये मिला खिताब


सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ : तनीश (उत्तर पश्चिम)


सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ : शशांक शर्मा (उत्तर भारत) इन्होंने 5 पारियों में 8 विकेट हासिल किए, इकनॉमी रेट-5.90, एवरेज रेट -7. 38 रहा।
• सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर : जिनय ओवरसीज (यूएई) रहे। इन्होंने 4 मैचों में फील्डिंग में 8 खिलाड़ियों को आउट किया, 4 स्टम्प ,1 कैच

कप के साथ जशन मनाती विजेता टीम

कप के साथ जशन मनाती विजेता टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed