फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari steeped in celebration, took to the streets carrying the tricolor, fireworks

Karnal News: जश्न में डूबी कर्णनगरी, तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे, आतिशबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari steeped in celebration, took to the streets carrying the tricolor, fireworks

विज्ञापन
करनाल। चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैडिंग होने पर कर्ण नगरी के लोग जश्न में डूब गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। उत्साहित लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। ढोल की थाप पर नाचते हुए लोगों ने खुशी मनाई। लड्डू बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
कई बाजारों और कॉलोनियों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन लगाकर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा। धार्मिक स्थलों पर चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाएं की गई। जैसे ही चांद पर लैंडिंग हुई तो लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इसरो के वैज्ञानिकों के समर्थन में नारे लगाए। हर कोई इस खुशी के क्षण पर उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन

कमेटी चौक, नेहरू पैलेस, पुरानी सब्जी मंडी चौक, रेलवे रोड, कुंजपुरा रोड, सेक्टर-12, मॉडल टाउन, प्रेम नगर और पुराना शहर सहित कई जगह लोगों ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। कमेटी चौक पर जिला भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा के नेतृत्व मे नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। वहीं, नेहरू पैलेस मार्केट में प्रधान कृष्ण लाल तनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों और लोगों ने आतिशबाजी की। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों का अब दुनिया में डंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर भारतीय के लिए गौरवमयी पल
चंद्रयान की सफल लैंडिंग का क्षण हम सभी के लिए गौरवमयी पल है। जिस जगह दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच पाया, आज हम वहां सबसे पहले पहुंचे हैं। सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों, देश के प्रधानमंत्री और हर भारतीय को बधाई। - संजय भाटिया, सांसद


भारत का ऐतिहासिक कदम
दुनिया का कोई भी देश अब तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया। भारत का चंद्रमा पर यह ऐतिहासिक कदम है। इस चुनौतीभरी कामयाबी पर भारतीय वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। देश आगे बढ़ रहा है।
- रेणू बाला गुप्ता, मेयर


देशवासियों के सपने को नई उड़ान : जिप अध्यक्ष
जो काम दुनिया का कोई देश नहीं कर पाया, वे हमारे वैज्ञानिकों ने कर दिखाया। यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस पल ने हर देशवासी के सपनों को नई उड़ान दी है। देश की तरक्की अब दुनिया देख रही है।

- प्रवेश सोहन सिंह राणा, अध्यक्ष, जिला परिषद


वर्षों की मेहनत रंग लाई : त्रिलोचन
हमारे वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत रंग लाई है। जिनके सफल प्रयासों के चलते आज देश अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत ने नया इतिहास रचा है। पूरी दुनिया की निगाहें हम पर टिकीं थी।
- तरलोचन सिंह, जिला संयोजक कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed