Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnanagari shivered at two degrees, breaking the 2020 record.

Karnal News: दो डिग्री तापमान पर ठिठुरी कर्णनगरी, टूटा वर्ष 2020 का रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Karnanagari shivered at two degrees, breaking the 2020 record.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। ठंड का सितम जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस गिरे तापमान ने वर्ष 2020 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2020 में पहली जनवरी को 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ने और कोहरे की चेतावनी जारी की है। बुधवार को ऑरेंज और वीरवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

8 जनवरी के बाद लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने से हल्की राहत मिल रही है लेकिन सुबह और शाम कंपकंपी छूट रही है। मंगलवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक ठंड ज्यादा होने से लोग ठिठुर गए। बाजारों में भी रौनक कम रही। सुबह 10 से 11 बजे तक बाजार में बहुत कम लोग नजर आए।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। इसी तरह बीती 12 जनवरी की रात सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। तुलना करें तो एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को 14 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान एक दिन पहले 20.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फीली ठंड अस्थमा के मरीजों को भी परेशान कर रही है। बुजुर्ग और बच्चे भी ठंड के कारण बीमार पड़ रहे हैं। जिलाधीश ने भी ठंड में अनावश्यक बाहर न निकलने और बच्चे व बुजुर्गों का ध्यान रखने की एडवाइजरी जारी की है।
गेहूं में होगा अच्छा फुटाव
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए ठंड अच्छी है। ठंड ज्यादा पड़ने से गेहूं के पौधे का फुटाव होगा। जिससे उत्पादन भी अच्छा होगा। अब तक पड़ रही ठंड से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। जनवरी माह में ही ज्यादा ठंड बढ़ी है। आगामी महीनों में फसल पककर तैयार होगी। यह ठंड फसलों के लिए फायदेमंद है।


घना कोहरा छाने के आसार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि के तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण व पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना है। राज्य में ज्यादातर स्थानों पर सुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध हो सकती है। लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 16 व 19 जनवरी रात्रि को आने की संभावना से मौसम में बदलाव बने रहने के आसार हैं। जिससे 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाई व एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed