फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Woman dies due to car collision, accused driver dragged her for 100 meters

Karnal: कार की टक्कर से महिला की मौत, 100 मीटर तक घसीट ले गया आरोपी चालक, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 26 Nov 2023 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 10:30 PM IST
सार

आरोपी चालक महिला को 100 मीटर तक घसीट ले गया, जान-बूझकर कुचलने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में जाम लगा दिया। डीएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
Karnal: Woman dies due to car collision, accused driver dragged her for 100 meters
विलाप करते परिजन, जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल के इंद्री क्षेत्र मुरादगढ़ गांव में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर पैदल जा रही महिला को कुचल दिया। आरोपी कार चालक महिला को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जान-बूझकर महिला को कुचलने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग के लिए इंद्री स्टेट हाईवे पर महिला का शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ डीएसपी इंद्री सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ममता देवी शनिवार शाम मजदूरी कर अपने घर पैदल लौट रही थी। जैसे ही वह बस्ती के मोड़ पर पहुंची सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 100 मीटर तक महिला को कार के साथ चालक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसकी पत्नी को जान-बूझकर कुचला है। कार में दो लोग सवार थे, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मृतक महिला के पति सतीश कुमार ने बताया कि जब यह हादसा हुआ वह करीब 100 मीटर दूर था। इस दौरान उसने कार चालक व पत्नी को भी काफी आवाज लगाई, लेकिन आरोपी ने उसकी पत्नी को कुचल दिया। वारदात के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान वह कार का नंबर नोट नहीं कर सका। लेकिन अब उन्हें आरोपियों का पता लग गया है।

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मृतक महिला के पति सतीश ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। सभी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। वह पत्नी के साथ मिलकर मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। अब इस हादसे के बाद तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। ममता की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है।


पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन कार में सवार अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने जाम लगाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया है। - सुभाष चंद्र, डीएसपी, इंद्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed