फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal weather,

आज से चार दिन छाई रहेगी धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
karnal weather,
तीन दिन मौसम खराब रहने, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि के बाद शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। आने वाले कई दिन तक न्यूनतम तापमान लगातार गिरेगा। जिले में पिछले दो दिन में कुल 23.7 एमएम बरसात हुई है। जिस कारण कई जगह रास्तों में अभी भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। 18 दिसंबर को पांच डिग्री सेल्सियस पर आ जाने के आसार हैं। 15 दिसंबर से 18 दिसंबर तक धुंध छाएगी। इससे सुबह सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। 19 और 20 दिसंबर को फिर बादल छाने के आसार हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 95 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.15 किलोमीटर प्रति घंटा और वेपर प्रेशर 9.0 एमएम रहा। शाम 5.24 बजे सूर्यास्त हो गया। रविवार को 7.9 बजे सूर्योदय होगा। शुक्रवार दोपहर बाद से रात्रि तक जिले में 8.4 एमएम बारिश हुई है। जबकि उससे पहले 15 एमएम बारिश हुई थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम तापमान
16 दिसंबर 7.0 18.0
17 दिसंबर 6.0 18.0
18 दिसंबर 5.0 17.0
19 दिसंबर 6.0 17.0
20 दिसंबर 6.0 17.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed