फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Three including a couple dead, one serious in road accident

Karnal: सड़क हादसे में दंपती सहित तीन की मौत, एक गंभीर, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Sun, 10 Dec 2023 12:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जलमाना, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलमाना, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 12:52 AM IST
सार

मंचूरी और पक्का खेड़ा के बीच पुलिया के पास कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Karnal: Three including a couple dead, one serious in road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल में नेशनल हाईवे स्थित मंचूरी गांव के पास तड़के तीन बजे एक कार पुलिया से टकरा गई, जिसमें दंपती सहित तीन लाेगाें की माैत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने दंपती के शव का पाेस्टमार्टम करा शव परिजनाें काे साैंप दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सालवन राेड स्थित डेरा मांगे वाला निवासी जुझार सिंह की बाइक से गिरकर बाजू में चाेट लग गई थी। बीती रात गुरजिंद्र सिंह (42) और उसकी पत्नी राजकाैर (38), चचेरा भाई जुझार सिंह व रमनदीप काैर कार में सवार हाेकर परिवार सहित जुझार सिंह का इलाज करवाने करनाल के निजी अस्पताल लेकर गए थे। वहां डाॅक्टराें ने जुझार सिंह की बाजू में ज्यादा चाेट हाेने के कारण सुबह ऑपरेशन करने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद चाराें अस्पताल में सुबह आने की बात कहकर वापस असंध आ रहे थे। तड़के तीन बजे चाराें कार में सवार हाेकर मंचूरी गांव के पास पुलिया के पास पहुंचे ताे कार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे लगे खंभे और बाद में पुलिया से टकरा गई। जिसमें गुरजिंद्र सिंह और उसकी पत्नी राज काैर की मौके पर ही माैत हाे गई जबकि इलाज के दाैरान शाम को 36 वर्षीय जुझार सिंह ने भी दम ताेड़ दिया। मृतक जुझार सिंह का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दंपती का एक बेटा अमेरिका में
मृतक गुरजिंद्र सिंह और राज काैर के दाे बेटे हैं। खुशविंद्र सिंह अमेरिका में है जबकि छाेटा बेटा जाेबनदीप यहीं पढ़ाई करता है। जुझार सिंह की पत्नी रमनदीप का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


असंध के डेरा मांगे वाला निवासी गुरजिंद्र सिंह, उसकी पत्नी राज काैर और चचेरा भाई जुझार सिंह व उसकी पत्नी रमनदीप काैर कार में करनाल से असंध आ रहे थे। अलसुबह तीन बजे अचानक उनकी कार मंचूरी के पास पहले साइन बाेर्ड के पोल फिर पुलिया से टकरा गई। गुरजिंद्र व राजकाैर की मौके पर ही माैत हाे गई। जबकि देर शाम जुझार सिंह ने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया। पुलिस ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। -जसबीर सिंह, चौकी इंचार्ज, जलमाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed