Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal team came first in relay race

Karnal News: रिले रेस में करनाल की टीम रही प्रथम

Mon, 15 Dec 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 15 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Karnal team came first in relay race
करनाल।
विज्ञापन

दोदिवसीय हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को सीआरए कॉलेज सोनीपत में समापन हो गया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से करीब 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंतिम दिन लड़कों की रिले रेस में करनाल ने पहला, हिसार ने दूसरा और कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
12 साल आयु वर्ग लड़कों में 80 मीटर हर्डल इवेंट में मुकुल पुनिया हिसार प्रथम, हर्षित महेंद्रगढ़ द्वितीय और साहिल भिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और लड़कों की 200 मीटर दौड़ में तनिश पानीपत ने प्रथम, प्रतीक सोनीपत द्वितीय और युवराज पलवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय 13 से 14 दिसंबर तक सीआरए कॉलेज सोनीपत में सफल आयोजन किया गया। नरेंद्र मोर चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा, चरण सिंह राठी भीम अवार्डी एएफआई कोऑर्डिनेटर, प्रवीण कुमार एथलेटिक्स कोच, अंजू बाला एथलेटिक्स कोच, विकास गहलावत सदस्य एथलेटिक्स हरियाणवी, राममेहर बूरा सदस्य, अजय सेहरावत मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रतियोगिता के परिणाम



200 मीटर दौड़ महिला

संस्कृति हिसार प्रथम

दीपांशी करनाल द्वितीय

नेहा पानीपत तृतीय



80 मीटर हर्डल इवेंट महिला

सिमरन भिवानी प्रथम

पायल फतेहाबाद द्वितीय

अवनी महेंद्रगढ़ तृतीय



60 मीटर दौड़ में महिला

एलीना करनाल प्रथम

प्रतीक्षा फतेहाबाद द्वितीय

साक्षी महेंद्रगढ़ तृतीय



100 मीटर दौड़ महिला

तन्वी मलिक पानीपत प्रथम

नेहा पानीपत द्वितीय

सीजल जींद तृतीय



लड़कों की 100 मीटर दौड़
हर्षित पानीपत ने प्रथम

हिमांशु सोनीपत द्वितीय

रूद्र सोनीपत तृतीय



लड़कों की 60 मीटर दौड़

गुरमीत हिसार प्रथम

साहिल भिवानी द्वितीय

लवप्रीत हिसार तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed