{"_id":"6b07387262ea4792ea05deca","slug":"karnal-sugar-mill-will-itself-make-payments-to-sugarcane-farmers-karnal-news-c-18-knl1018-1038614-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: करनाल चीनी मिल खुद करेगी गन्ना किसानों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: करनाल चीनी मिल खुद करेगी गन्ना किसानों का भुगतान
विज्ञापन
करनाल शुगल मिल। संवाद
प्रदीप राणा
करनाल। करनाल चीनी मिल पेराई सत्र 2026-27 के लिए किसानों को स्वयं के फंड से भुगतान करेगी। इसके लिए किसी भी तरह के सरकारी ऋण की आवश्यकता नहीं है। मिल प्रबंधक अदिति ने बताया कि चीनी मिल में स्थापित आधुनिक तकनीक पर आधारित 18 मेगावाट बिजली संयंत्र द्वारा प्रतिवर्ष हरियाणा बिजली वितरण निगम को लगभग 70 करोड़ रुपये की बिजली का निर्यात किया गया है।
इसने मिल को घाटे से उभारने में मुख्य भूमिका अदा की है, अब चीनी मिल कैश प्रॉफिट में आई है। मिल ने पिछले पेराई सत्र में राज्य सरकार से 20 करोड़ रुपये का ऋण लिया था। 10 करोड़ रुपये के ऋण की मूल राशि 16 जनवरी 2026 और 10 करोड़ की राशि पांच अगस्त 2026 को वापस कर दी गई है। मिल ने 2025-26 पेराई सत्र का किसानों को 162 करोड़ रुपये का भुगतान जनवरी तक कर दिया था। पिछले सत्र में मिल ने 124 दिनों में पेराई पूरी की थी। कुल 38.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई।
स्टेट वेयर हाउस को भूमि लीज पर दी
प्रबंधक ने बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल में हरियाणा स्टेट वेयर हाउस को आठ एकड़ भूमि लीज पर गोदाम बनाने के लिए दी गई है। उक्त भूमि पर तीन गोदामों का निर्माण किया है। इससे प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न खाद्यान्नों का भंडारण होता है तथा होने वाली आय का कुछ लाभांश चीनी मिल को भी प्राप्त होता है। इस वर्ष करनाल शुगर मिल क्षेत्र में 22698 एकड़ रकबे में 63 लाख 55 हजार क्विंटल गन्ने की बॉन्डिंग की गई है।
विज्ञापन
2021 तक 2200 अब 3500 टीसीडी प्रतिदिन
प्रबंधक अदिति ने बताया कि शुगर मिल में वर्ष 1976 में क्षमता 1250 टीसीडी थी। 1991-1992 में मिल की पेराई की क्षमता बढ़ाकर 2200 टीसीडी (मीटि्रक टन) प्रतिदिन की गई। इसके बाद 2021 में नया प्लांट लगाया गया। प्लांट लगने के बाद अब प्रतिदिन 3500 टीसीडी गन्ने की पेराई की जा रही है। वहीं, 18 मेगावाट बिजली का प्रतिदिन उत्पादन किया जाता है।