फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal shines in the pre-test before the main examination of Swachh Survey, first in the state

Karnal News: स्वच्छ सर्वेक्षण की मुख्य परीक्षा से पहले प्री-टेस्ट में चमका करनाल, प्रदेश में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Karnal shines in the pre-test before the main examination of Swachh Survey, first in the state
कर्ण कैनाल में बनाए गई सुंदर पार्क। प्रवक्ता सूचना
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से पहले हरियाणा सरकार की ओर से कराए गए सफाई के औचक सर्वेक्षण में नगर निगम करनाल ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर किए गए इस विशेष सर्वे में करनाल नगर निगम को 10 में से 7.5 अंक मिले हैं। इस उपलब्धि से शहर के स्वच्छता मॉडल को प्रदेशभर में सराहा जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वास्तविक स्वच्छता व्यवस्था का आकलन करने के उद्देश्य से 11 और 12 फरवरी को हरियाणा के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं का रेपिड फीडबैक सर्वे से औचक निरीक्षण कराया गया। यह सर्वेक्षण मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगियों द्वारा विभिन्न शहरों में जाकर जमीनी स्तर पर किया गया। इसमें स्वच्छता के निर्धारित आठ मानकों के आधार पर किए गए इस मूल्यांकन में नगर निगम करनाल सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। सर्वेक्षण में रोहतक दूसरे और हिसार तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


इन मानकों पर हुई जांच
सर्वेक्षण के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था को कई प्रमुख बिंदुओं पर परखा गया। इनमें दृश्यमान स्वच्छता, नागरिकों की प्रतिक्रिया, सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, कचरा संवेदनशील बिंदुओं का उन्मूलन, स्वच्छता लक्ष्य इकाई, डोर-टू-डोर कचरा उठान और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, बाजारों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छता मॉडल बना करनाल

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा पृथक्करण, नियमित सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख और कचरा डंपिंग प्वाइंट खत्म करने जैसे प्रयासों को सर्वेक्षण में बेहतर माना गया। नागरिकों की भागीदारी और जागरूकता को भी इस सफलता का बड़ा कारण बताया जा रहा है। अब अधिकारियों ने शहरों को और अधिक स्वच्छ बनाने, कचरा प्रबंधन मजबूत करने, नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और रैंकिंग सुधारने पर जोर दिया है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान
निगम आयुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छता में अव्वल बनाए रखने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा। इसके तहत कचरा संवेदनशील बिंदुओं को पूरी तरह खत्म करने, आधुनिक कचरा प्रबंधन और हरित पहल को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में निगम का सहयोग करें, कचरा इधर-उधर न फेंकें और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed