{"_id":"6126a8ea8ebc3e7a037bcec0","slug":"karnal-s-15th-place-in-the-street-for-people-challenge-karnal-news-knl81097053","type":"story","status":"publish","title_hn":"द स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज में करनाल का 15वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज में करनाल का 15वां स्थान
सार
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से इस उपलब्धि के लिए करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बधाई दी गई है। अब दूसरे चरण में अव्वल आने के लिए अगले कुछ माह में कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
करनाल
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करनाल। केंद्र सरकार की द स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज प्रतियोगिता के पहले चरण में करनाल ने देश में 15वां स्थान प्राप्त किया है। इससे करनाल 30 स्मार्ट शहरों की स्टेज वन की अंतिम सूची में शामिल हो गया है। कोरोना काल में खाली सड़कों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करते हुए करनाल ने अपनी प्रस्तुति दी थी।
प्रतियोगिता में देश के 113 शहरों ने भाग लिया था। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय की ओर से इस उपलब्धि के लिए करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बधाई दी गई है। अब दूसरे चरण में अव्वल आने के लिए अगले कुछ माह में कई मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी।
स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना काल में सड़कों को चलने के अनुकूल बनाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन भारत सरकार की ओर से 11 सितंबर 2020 को इस प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। इसके तहत करनाल में अलग-अलग जगहों पर कई गतिविधियां आयोजित की गई थीं।
विज्ञापन
ये गतिविधियां हुईं आयोजित
- स्ट्रीट फॉर पीपल चैलेंज के तहत सेक्टर-6 मार्केट में पार्किंग स्थलों का पेंटिंग व प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
- 9 फरवरी को प्रेम नगर क्षेत्र में राहगीरी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री ने भी हिस्सा लिया था।
- राहगीरी, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम सेक्टर-13 में भी आयोजित हुआ।
- शहर में वाहनों का प्रयोग कम कर सड़कों पर जाम कम करने के लिए साइक्लोथोन किया गया।
- स्मार्ट रोड पर कल्चरल कॉरिडोर को विकसित कर सुंदर रूप दिया गया।