फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Rs 72 lakh recovered from the house of HAFED general manager caught in corruption case

Karnal: भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए हैफेड महाप्रबंधक के घर से 72 लाख रुपये बरामद

Sun, 03 Dec 2023 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 01:53 AM IST
सार

दूसरे दिन आरोपी की निशानदेही पर एसीबी ने पंचकूला स्थित मकान में दबिश दी है। ट्रांसपोर्टर के लंबित बिल पास करने की एवज में महाप्रबंधक, प्रबंधक और अकाउंटेंट तराड़ी ने रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Karnal: Rs 72 lakh recovered from the house of HAFED general manager caught in corruption case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के करनाल में एंटी करप्शन ब्यूराे की टीम ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए हैफेड तरावड़ी के महाप्रबंधक प्रदीप के घर से 72 लाख रुपये और बरामद किए हैं। महाप्रबंधक को कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके साथी और बाकी रकम की बरामदगी भी होगी। जबकि हैफेड तरावड़ी के प्रबंधक और अकाउंटेंट को शनिवार को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल ने रिश्वत मांगने की शिकायत पर हैफेड तरावड़ी के जीएम प्रदीप, प्रबंधक धर्मबीर और आउट सोर्सिंग पर कार्यरत अकाउंटेंट अजय को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने आरोपियों के कब्जे से रिश्वत समेत 12 लाख की रकम बरामद की थी।
विज्ञापन


एसीबी इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपियों के मकान पर दबिश दी गई। जीएम प्रदीप के पंचकूला स्थित घर से टीम ने 72 लाख रुपये की और बरामदगी की है। इसके अलावा प्रबंधक धर्मबीर और अकाउंटेंट अजय के घर से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। एसीबी ने जीएम प्रदीप को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान रिश्वत मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध और बरामद 72 लाख की रकम के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में एसीबी द्वारा और भी कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद महाप्रबंधक के करीबियों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। टीम उनसे भी पूछताछ करने में जुटी है।


36 लाख के बिल करने थे पास
शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्टर के लंबे समय से लंबित पड़े 36 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में आरोपियों ने रिश्वत मांगी थी। इन बिलों को पास कराने के लिए महाप्रबंधक के दफ्तर के पीड़ित ट्रांसपोर्टर चक्कर लगाकर थक चुका था। उसके बाद जब बिल पास करने के लिए आरोपियों ने रकम मांगी तो पीड़ित ने एसीबी को मामले की जानकारी दी। एसीबी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मोटी रकम बरामद की। अभी और कितने बिल कब से और कितने ट्रांसपोर्टरों के रुके हैं। इसके बारे में भी एसीबी की टीम जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed