{"_id":"667c0ed3d49919e5b7001187","slug":"karnal-retired-employee-of-women-and-child-development-department-charge-sheet-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: महिला बाल विकास विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी चार्जशीट, मंत्री सुभाष सुधा ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: महिला बाल विकास विभाग का रिटायर्ड कर्मचारी चार्जशीट, मंत्री सुभाष सुधा ने दिए निर्देश
Wed, 26 Jun 2024 06:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:21 PM IST
सार
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने निर्देश दिए। बैठक में शहर में बेसहारा पशु और कुत्तों में बंदरों के आतंक का मामला भी उठाया गया है।
विज्ञापन
करनाल में चल रही बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्य निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व कर्मचारी को चार्ज शीट करने के आदेश दिए। यह आदेश उन्होंने एक मामले की सुनवाई करते हुए कर्मचारी की लापरवाही पाए जाने पर दिए। साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
मामले के अनुसार फूस गढ़ निवासी बलविंदर कुमार ने हरियाणा सरकार की आपकी बेटी हमारी बेटी स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया था। 2018 में हुए ऑफलाइन आवेदन पर उन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला था। इस दौरान विभाग का कर्मचारी जय भगवान उन्हें बार-बार चक्कर कटवाता रहा और हर बार आश्वासन ही देता रहा।
विज्ञापन
दस्तावेजों में कमी होने का हवाला देकर हर बार उनकी फाइल को रोक दिया जाता था। 6 साल तक मामला रखने पर राज्य मंत्री ने रिटायर्ड कर्मचारियों को चार्ज शीट करने के आदेश दिए हैं। पंचायत भवन में बैठक के दौरान राज्य मंत्री ने कुल 17 मामलों पर सुनवाई की।
विज्ञापन
संबंधित मामले में सैकड़ों फाइलें ऑफलाइन की पेंडिंग पड़ी है जिन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उन्होंने विभाग से निर्देश मांगे हैं, इस संबंध में जब वह कोई पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाई तो राज्य मंत्री ने उन्हें मोबाइल पर ही निर्देश मांगने का आग्रह पत्र दिखाने के लिए कहा, और सभी मामलों को एक सप्ताह में निपटने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान शहर में बेसहारा पशु कुत्तों और बंदरों के आतंक का मामला भी उठाया गया। इस दौरान राज्य मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान दर्ज मामलों की सुनवाई के बाद आमजन की समस्याओं को भी राज्य मंत्री ने सुना। शिकायतें और समस्याओं को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी जुटी। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश भी समिति के अध्यक्ष ने जारी किए।