फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal News,vishal

विशाल जूड की रिहाई के लिए उमड़ा जनसमूह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Karnal News,vishal
रोड धर्मशाला में बैठक करते राजपूत यूथ ब्रिगेड एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
करनाल। विशाल जूड की रिहाई की मांग अब तेज होने लगी है। शनिवार को राजपूत यूथ ब्रिगेड एसोसिएशन ने तिरंगा यात्रा निकालकर विशाल की रिहाई की मांग की। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति के नाम सीएम के प्रतिनिधि को ज्ञापन भी सौंपा। वहीं सिख समुदाय ने भी लघु सचिवालय में पहुंचकर तहसीलदार राजबक्श को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, उन्होंने इस मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की आवाज उठाई। बड़ी संख्या में युवा लघु सचिवालय में पहुंचे।
विज्ञापन

राष्ट्रपति से की मामले में हस्तक्षेप करने की मांग
बरवाला से तिरंगा यात्रा निकालते हुए राजपूत यूथ ब्रिगेड एसोसिएशन के बैनर तले युवा रोड धर्मशाला पहुंचे। यहां से प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस गए। एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रपति के नाम सीएम के प्रतिनिधि संजय बठला को ज्ञापन सौंपा। तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता ठाकुर सागर प्रताप ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय हैं और भारत के कानून और एकता में विश्वास रखते हैं। लेकिन भारत को अलगाव करने वाली शक्तियों के खिलाफ हैं। विदेशों में रहकर जो लोग ऐसा कर रहे हैं, हम सभी उनके भी खिलाफ हैं। विशाल जूड की गिरफ्तारी का हम समर्थन नहीं करते। सरकार एवं विदेश मंत्रालय के माध्यम से हम चाहते हैं कि विशाल जूड की जल्द से जल्द रिहाई हो। उसे न्याय मिले। जो साजिश रची गई है, उसका पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर दीपक राणा, अभिषेक, अजय राणा, धर्मवीर, जीतू, मोहर सिंह और वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग को लेकर हाईकमान पर डाले दबाव, धार्मिक भावनाएं आहत न हो.
इधर सिख समुदाय ने भी ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन के दौरान किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की मांग की है। डेरा कार सेवा से बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद शिरोमणी अकाली दल अमृतसर के प्रधान हरजीत सिंह विर्क ने कहा कि 16 जून और उससे पहले व शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुरुघरों के सामने प्रदर्शन हुए। विशाल जूड के मामले पर यदि प्रदर्शन करना है तो आस्ट्रेलिया अंबैसी के सामने किया जाए। हाईकमान पर दबाव डालें। इसके लिए हम भी सभी के साथ हैं। वहीं सचिवालय पहुंचे अन्य युवाओं ने कहा कि किसान आंदोलन को खराब करने की साजिश हैं। विशाल की जल्द रिहाई की हम मांग करते हैं लेकिन किसी धर्म को इसमें टारगेट न किया जाए।
साझी कमेटी बनाकर उठाएं मांग, ताकि भाईचारा बना रहे : गोराया
तरावड़ी। किसानों के लिए जजपा के जिला अध्यक्ष के पद से को छोड़ने वाले इंद्रजीत गोराया ने कहा कि आस्ट्रेलिया में साजिश का शिकार हुए विशाल जूड की रिहाई की मांग के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में शांति व सद्भावना को बनाएं रखना हम सबकी साझी जिम्मेवारी है। विशाल जूड का मामला दूसरे देश की धरती का है, यदि हम इसके समाधान के लिए वाकई गंभीर है तो बेहतर यही होगा कि सर्व समाज के कुछ लोगों कि एक सांझी कमेटी बनाई जाये जो सारी बात केंद्र सरकार के संज्ञान में दे। ताकि समाधान तक पहुंचा जा सके। धरने प्रदर्शनों से यह मामला हल नहीं होगा बल्कि भाईचारा खराब हो रहा है।
न्याय मार्च निकालेगा करनाल का सर्व समाज
करनाल। ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि आस्ट्रेलिया जेल में बंद करनाल के युवक विशाल जूड की रिहाई की मांग को लेकर सर्व समाज की ओर से न्याय मार्च निकाला जाएगा। यह न्याय मार्च 21 जून की शाम चार बजे रोड़ धर्मशाला से शुरू होगा।

शनिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता रोड़ महासभा के प्रधान नसीब सिंह कारसा ने की। विशाल जूड का मुद्दा अब देश की शान बचाने का मामला बन गया है। 36 बिरादरी के लोग विशाल के साथ खड़े हैं। न्याय मार्च महात्मा गांधी चौक, कल्पना चावला मेडिकल कालेज, अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, पुरानी सब्जी मंडी चौक, कर्ण गेट, कमेटी चौक व बस स्टैंड से होता हुआ वापस रोड़ धर्मशाला में विश्राम लेगा। इस अवसर पर रोड़ महासभा के उपाध्यक्ष डा. राजकुमार महला, पवन ढाकला, अंशुल चौधरी एडवोकेट, भारतीय किसान मजदूर नौजवान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र आर्य दादूपुर, जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, जाट महासभा से भूपेेंद्र लाठर, राजपूत सभा के प्रधान ऋषिपाल राणा सालवन, पाल समाज के प्रधान संजय चंदेल, जितेंद्र चोपड़ा, समर्पण सेवा समिति से देवेंद्र सचदेवा, निफा चेयरमैन प्रितपाल पन्नु, एडवोकेट नरेश बराना, गुर्जर समाज के प्रधान श्यामलाल, जोगिंद्र खरकाली व धर्मवीर सीकरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed