फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal news

स्कूली बसों पर लगाए जाएं रिफ्लेक्टर

Sat, 24 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 24 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न विभागों की लापरवाही के चलते सीएम सिटी में लगातार लापरवाही का आलम
विज्ञापन
जारी है। इसी कारण जिलेवासियों को भारी परेशानी का समय करना पड़ रहा है। इस बार जिला प्रशासन समय से पहले ही जाग गया है। ठंड व धुंध के सीजन को ध्यान में रखते हुए डीसी ने हादसों को रोकने के लिए सुरक्षित वाहन पॉलिसी को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर डीसी डॉ. जेगणेशन ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने कहा कि सर्दी का मौसम आ रहा है, ऐसे में स्कूली बसों पर सामने सफेद रंग के पीछे लाल रंग के और बसों के बराबर में पीले रंग के रिफ्लेक्टर टेप लगाए जाएं, ताकि सामने वाले वाहन को स्कूली बस का पता लग सके। डीसी ने कहा कि जो स्कूल वाहन बगैर रिफ्लेक्ट टेप पाया गया, उसको इंपाउंड किया जाएगा। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, करनाल के एसडीएम राजीव मेहता, इंद्री के एसडीएम अश्वनी मलिक, असंध के एसडीएम सुशील मलिक, आरटीए योगेश कुमार, ट्रैफिक मैनेजर संजय रावल, जिला शिक्षा अधिकारी आशा मुंजाल, डीईटीसी एसएन शर्मा, शमेशर नरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बस चालकों और कंडक्टरों के लिए जाएंगे फिटनेस सर्टिफिकेट
डीसी ने बैठक में सचिव आरटीए को निर्देश दिए कि वे बसों और चालकों के फिटनेस सर्टिफिकेट अवश्य लें। चालकों और परिचालकों की मेडिकल जांच का कार्य भी निर्धारित अवधि के अनुसार करवाया जाए और आंखों की चेकिंग भी समय-समय पर करवाए जाने की आवश्यकता है।

ओवरलोडिड वाहनों पर कसेगा शिकंजा
डीसी ने कहा कि ओवरलोडिड वाहनों के चालान में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाए। इन वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए बैठक में दो टीमों का गठन किया गया, जिनमें एसडीएम, डीएसपी, डीटीसी और कार्यकारी अभियंता सम्मलित होंगे। इनके अतिरिक्त संबंधित एसडीएम भी संदर्भित कार्य अमल में लाएंगे। ये टीमें ओवर लोड वाहनों पर शिकंजा कसेगी और जो वाहन ओवर लोड पाया गया उसे पकड़ कर जुर्माना के अतिरिक्त वाहनों को हॉफ लोड भी कराया जाएगा। यह अभियान जिला मुख्यालय के अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर भी चलाया जाएगा।

स्पीड ब्रेकर नहीं अब लगेंगे रैमलिंग स्पीड ब्रेकर
कार्यकारी अभियंता विजेंद्र जाखड़ को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में लगे बड़े स्पीड ब्रेकरों की जगह रैमलिंग स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे जिन पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था होगी। इनसे चालकों को दूर से ही ब्रेकर का पता चलेगा और हादसों का टालने में मदद मिलेगी।

अवैध खनन करते 331 पकड़े
डीसी ने जिला खनन अधिकारी दीपक हुड्डा को निर्देश दिए गए कि जिला में अवैध खनन का कार्य नहीं होना चाहिए। वाहनों की नियमित रूप से जांच होनी चाहिए। जो लोग इस कार्य को चोरी छिपे कर रहे हैं उन पर शिकंजा कसा जाए इसके लिए पुलिस बल की जरूरत पड़ी तो उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अब तक जिला में अप्रैल 2015 से 331 वाहन पकड़े और इनमें से 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 59 लाख 18 हजार 640 रुपये जुर्माना भी किया गया।

...जब अधिकारी नहीं दे पाया डीसी के सवाल का जवाब
बैठक में डीसी ने एक अधिकारी को पूछा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत कितने लोगों को लाभ मिला है? कितने केस आपके पास लंबित हैं? संबंधित अधिकारी इसका जवाब नहीं दे पाया। सही जवाब न मिलने पर उपायुक्त ने अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अपडेट होकर क्यों नहीं आते मीटिंग में?

150 बसों का किया निरीक्षण
बैठक के बाद सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत गठित कमेटी करनाल द्वारा सेक्टर 32 के ग्राउंड में लगभग 150 बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई कमियों बारे में स्कूल संचालकों को आदेश दिए गए कि उक्त कमियों को शीघ्र दूर करें ।
बिना सीसीटीवी वाली बस को नहीं किया जाएगा पास
डीसी ने कहा कि सभी स्कूल बसों में बस के अंदर आगे और पीछे सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इनका कंट्रोल संबंधित स्कूल के कंट्रोल रूम में रहेगा। इस व्यवस्था से स्कूल में बैठे प्रधानाचार्य को पता रहेगा कि बस के अंदर क्या चल रहा है और बस किस दिशा में जा रही है। इसके लिए सचिव आरटीए को कहा गया कि बिना सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के स्कूल वाहनों को पास न किया जाए। मौके पर उपस्थित सचिव आरटीए योगेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशों की पूरी पालना की जा रही है। बिना सीसीटीवी के स्कूल वाहन पास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed