फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal, meeting, carores, decision, stamp

जिप की बैठक में लगी करोड़ों के फैसलों पर मुहर

Sat, 04 Jan 2014 04:08 PM IST
अमर उजाला, करनाल
अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 04 Jan 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
Karnal, meeting, carores, decision, stamp
जिला परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मित्तल की अध्यक्षता में पंचायत भवन में आयोजित एजेंडा अधिवेशन में कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 11 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा। इनपर करोड़ों रुपये खर्च होंगे।

मनरेगा के तहत जिले में इस वर्ष के लिए नौ करोड़ 63 लाख रुपये की रिवाइज लेबर राशि की स्वीकृति और वर्ष 2014-15 के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की लेबर राशि के विकास कार्य करवाने की स्वीकृति दी गई।

जिला परिषद की खाली जमीन को कब्जे में लिए जाने के प्रस्ताव पास किए गए।

शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला परिषद की बैठक में परिषद के अधिकतर सदस्य उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता अशोक मित्तल ने की।

उन्होंने बताया कि बैठक में सबसे पहले पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह धूमसी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 11 सड़कों का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें मलिकपुर से जबाला व पधाना तक, उपलाना से उपलानी-कारसा डोड से डाचर, घरौंडा से ज्ञानपुरा-कालरो-कैरवाली-अमृतपुर-नगला, मेघा से मेरठ रोड तक, घरौंडा से बड़सत रोड, खेडा-खेड़ी जागीर वाया मुखाली रोड, राजेपुर वाया भादसो लाडवा रोड और नेवल-घीड-गढ़ीबीरबल-मोदीपुर वाया मुगलमाजरा रोड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नेवल से गुमथला वाया गढ़ीबीरबल व जीटी रोड से काछवा-सांभली वाया आरओबी तरावड़ी और रायपुर रोडान से वाया भादसों लाडवा रोड, ज्ञानपुरा-चोरा-मुडोगढ़ी रोड शामिल हैं।

बैठक में  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एडीसी गिरीश अरोड़ा, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज रामफल, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला परिषद के सदस्य डा. सुनील पंवार, गुरुदेव रंबा, सोनिका गिल, प्रदीप कांबोज मौजूद थे।

जिले में बनेंगे 14 राजीव गांधी सेवा केंद्र
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला परिषद के तहत जिले में 14 राजीव गांधी सेवा केंद्र बनाए जाएंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिषद की जमीन को खाली करवाया जाएगा और मगलोरा गांव में यमुना के पुछी घाट पर पशुओं के आगमन पर कर लगाने के लिए घाट को ठेके पर दिया जाएगा।


जिला परिषद भवन का होगा नवीनीकरण
अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि जिला परिषद के भवन का नवीनीकरण किया जाएगा और इकबाल नाथ कालोनी में जिला परिषद के प्लॉट पर क्षतिग्रस्त पुराने मकानों के मलबे को नीलामी में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed