फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal Lok Sabha election results 2024: Former CM stuck in tough fight with Congress candidate Buddhiraja

Karnal Election 2024 Result: कड़े मुकाबले में फंसे पूर्व सीएम, कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा दे रहे टक्कर

Tue, 04 Jun 2024 06:41 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:41 AM IST
सार

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। लेकिन भाजपा 2014 और 2019 से इस सीट पर कब्जा जमाए हुए है। इस बार भाजपा से पूर्व सीएम मनोहर लाल तो कांग्रेस से युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा मैदान में है।

विज्ञापन
Karnal Lok Sabha election results 2024: Former CM stuck in tough fight with Congress candidate Buddhiraja
Lok Sabha Election Results 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की हॉट सीट बनी करनाल लोकसभा पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रतिष्ठा फंसी है। उन्हें कांग्रेस के युवा नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि दो बार से लगातार भाजपा इस सीट पर जीत हासिल कर रही है।

विज्ञापन


हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को हुई वोटिंग में कुल 63.2 फीसदी मतदान हुआ था। साल 2019 में इस सीट पर कुल 68.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिस समय भाजपा से संजय भाटिया नौ लाख 11 हजार 594 वोट पाकर चुनाव जीत गए थे। उन्होंने करीब छह लाख 56 हजार वोटों के अंतर से कांग्रेस पार्टी के कुलदीप शर्मा को हराया था।
विज्ञापन


वहीं, साल 2014 के लोकसभा चुनावों में भी त्रिकोणीय मुकाबले के बावजूद बीजेपी को आसान जीत हासिल हुई थी। उस समय बीजेपी के टिकट पर अश्विनी कुमार चोपड़ा ने तीन लाख 60 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए थे। उन्हें कुल पांच लाख 94 हजार 817 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के अरविंद कुमार शर्मा महज दो लाख 34 हजार 670 वोट पाकर दूसरे स्थान पर और इनेलो के जसविंदर सिंह संधू महज एक लाख 87 हजार 902 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक नौ बार कांग्रेस को विजय
करनाल लोकसभा में नौ विधानसभा सीट नीलोखेड़ी (एससी), इंद्री, करनाल, घरौंडा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी, इसराना (एससी) और समालखा आती है। शुरुआती दौर में यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। इस सीट पर 2024 के चुनाव से पहले तक कुल 18 चुनावों में से कांग्रेस को कुल नौ बार विजय मिली। वहीं, चार बार बीजेपी और शेष अन्य पार्टियों की विजय हुई है। यहां करीब 18 लाख 21 हजार 231 वोटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed