फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal kunjpura accident

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने युवक को कुचला, देरी से आई पुलिस तो परिजनों ने लगाया जाम, तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
karnal kunjpura accident
कुंजपुरा रोड पर दनियालपुर चौक के समीप स्कूटी के साथ सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति र्को इंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिजनों सहित अन्य लोगों ने कुंजपुरा रोड पर जाम लगा दिया और जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक परिजनों ने सड़क पर जाम लगा कर रखा। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत किया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रीतम कॉलोनी निवासी मृतक के भाई लवकुश ने बताया कि उसका भाई रविंद्र 26 वर्षीय अपने चाचा की दुकान गोवर्धन पेठा भंडार पर कार्य करता था। वह दोपहर को स्कूटी पर सवार होकर कुछ सामान लेने के लिए कुंजपुरा रोड पर गया था। स्कूटी के पास वह सड़क के किनारे खड़ा था तो करनाल की ओर से एक तेज रफ्तार में ईंटों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली आया। चालक ने उसके भाई को सीधी टक्कर मार कर उसे कुचल दिया। उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस देरी से पहुंची, प्रदर्शनकारियों ने की तोड़फोड़
परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना होने पर उन्होंने कई बार पुलिस को फोन किया। पुलिस ने फोन भी नहीं उठाया और जब फोन उठाया तो वह एक घंटे तक मौके पर ही नहीं पहुंचे। इस दौरान गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

कुंजपुरा रोड पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही दस मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -सतपाल सिंह, सेक्टर-32, 33 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed