फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Health department seized a clinic in Kachhwa

Karnal: स्वास्थ्य विभाग ने काछवा के एक क्लीनिक को किया सीज, लाइसेंस नहीं दिखा सका संचालक

Mon, 29 Jul 2024 08:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, काछवा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, काछवा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 08:24 PM IST
सार

चेकिंग के दौरान टीम को 32 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं भी मिली है। ये दवांए जब्त की गई हैं।

विज्ञापन
Karnal: Health department seized a clinic in Kachhwa
जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के काछवा गांव की गुरुद्वारा कॉलोनी में चल रहे एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी की अध्यक्षता में चेकिंग की। चेकिंग के दौरान क्लीनिक चला रहा व्यक्ति किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने मौके से 32 प्रकार की एलोपैथिक की दवाइयां जब्त करते हुए क्लीनिक को सीज कर दिया।

विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय में सीएम विंडो लगाई हुई थी। जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने एक टीम तैयार की और टीम सोमवार को क्लीनिक पर पहुंची और क्लीनिक का रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन


क्लीनिक पर बैठे संचालक सुनील कुमार न तो डॉक्टरी का लाइसेंस दिखा सका और न ही दवाओं की सेल-परचेज का। चेकिंग के दौरान टीम को 32 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं भी मिली। जिन्हें टीम ने फार्म-16 के तहत जब्त कर लिया है और क्लीनिक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर विकास राठी ने बताया कि अब विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई करते हुए क्लीनिक के संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। चेकिंग के दौरान डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. शैलेश, काछवा पीएचसी से हेल्थ इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएनएम महेंद्र देवी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed