{"_id":"112eb244a07af41043408472d37b6fb7","slug":"karnal-has-included-in-ncr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर से खुलेंगे विकास के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर से खुलेंगे विकास के रास्ते
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार कर्ण नगरी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हो ही गई। इसकी
विज्ञापन
विधिवत घोषणा एक साल के बाद हुई। जैसे ही करनाल के लोगों को इसकी खबर मिली,
वे झूम उठे।
शहर के बाजारों में व्यापारियों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया, साथ ही पटाखे भी फोड़े। लोगों को उम्मीद है कि अब करनाल के दिन अच्छे आने वाले हैं। एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने से न केवल शहर में विकास के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि यहां पर राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस खुशी में करनाल के लोगों ने शहर के मुख्य घंटाघर चौक पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि मेट्रो और मोनो ट्रेन को पानीपत तक मंजूरी मिल गई है, इससे करनाल तक मंजूर करवाने का रास्ता करनाल के एनसीआर में शामिल होने के बाद खुल गया है। हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से पटाखे फोड़े गए व ढोल बजाए गए।
करनाल में जगी ये उम्मीदें
- रैपिड रेल और मेट्रो रेल का विस्तार होने की संभावना।
- कचरा प्रबंधन व सीवरेज की बेहतर प्रणाली विकसित की जाएगी।
- पर्यावरण व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- हर वर्ष केंद्र से विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त बजट प्राप्त होगा।
- कारखाने, फैक्ट्रियां, बडे़ सरकारी व प्राइवेट कार्यालय खुलेंगे, रोजगार मिलेगा।
- शिक्षा के क्षेत्र में भी नए नए संस्थान आएंगे, जमीन के भाव अच्छे मिलेंगे।
- परिवहन, बिजली और पानी की बेहतरी के लिए काम होंगे।
स्मार्ट सिटी से बढ़कर बनाएंगे करनाल को : ओएसडी
बुधवार को इसी मुद्दे पर प्रेस से मुखातिब सीएम कैंप ऑफिस के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि करनाल को एनसीआर में शामिल होने से विकास के रास्ते खुलेंगे। करनाल को एनसीआर शामिल होने का नोटिफिकेशन जल्द जारी हो जाएगा। करनाल विकास की दृष्टि से एनसीआर में शामिल होने के बाद और उन्नत होगा, जबकि इससे पहले कांग्रेस ने करनाल और जींद के साथ राजनीति की थी। एक प्रश्न के उत्तर में ओएसडी ने कहा कि इसकी घोषणा जरूर 2014 में हो गई थी, लेकिन वह घोषणा राजनैतिक लाभ के लिए की गई थी। बीजेपी की सरकार जो घोषणा करती है वह उसे पूरा करती है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का सपना है कि करनाल को स्मार्ट सिटी से भी बढ़कर बनाया जाए। पत्रकार वार्ता में बीजेपी के जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा ने कहा कि करनाल को एनसीआर में शामिल करने से क्षेत्र के समुचित विकास में नई बयार आएगी। विकास के कार्य तीव्रता से आगे बढ़ेंगे, सरकारी और गैर सरकार क्षेत्र में कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिसके तहत उनके एचआरए और वेतन में बढ़ोतरी होगी।
स्मार्ट सिटी का है मलाल
उधर, एनसीआर में शामिल होने पर शहर के समाजसेवी व प्रबुद्ध लोगों ने खुशी जाहिर की है, साथ ही स्मार्ट सिटी का मलाल भी है। समाजसेवी राजीव कुमार ने कहा कि यह हक एक साल पहले मिलना चाहिए था, लेकिन खुशी है कि सरकार ने इसके प्रति गंभीरता दिखाई। अभी इसका असर नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ दिनों बाद करनाल का नक्शा जरूर बदलेगा। वहीं, कुलजींद्र सिंह मोहन बाठ का कहना है कि हमें खुशी है कि करनाल को एनसीआर जोन में शामिल किया गया, लेकिन सरकार अभी स्मार्ट सिटी पर कुछ भी नहीं बोल रही है। करनाल स्मार्ट सिटी के लिए भी डिजर्व करता है। वहीं कांग्रेस नेता सुरेंद्र नरवाल ने कहा कि यह कांग्रेस ने किया था, भाजपा सिर्फ श्रेय ले रही है, दूसरी तरफ इनेलो के प्रवक्ता हरपाल रोड़ ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों की लोगों को बरगला रही है, जिस दिन नोटिफिकेशन होगा, तभी कुछ हो पाएगा, वरना घोषणा तो कांग्रेस ने भी की थी।
व्यापार मंडल ने बांटी मिठाइयां
करनाल। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने करनाल को एनसीआर में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की है। एनसीआर में शामिल करने पर व्यापारियों ने कमेटी चौक पर इकट्ठा होकर जश्न मनाया। लोगों का मुुंह मीठा करवाकर खुशी मनाई गई। मंडल के प्रधान दीपक धवन ने कहा कि करनाल को एनसीआर में शामिल किए जाने पर व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त कर रहे हैं। अब करनाल का विकास राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर हो सकेगा। बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट व सड़कों की व्यवस्था तेजी से सुधरेगी। इस अवसर पर शाम बत्तरा, राकेश बठला, सरदार गुरविंद्र सिंह, अशोक भंडारी, महेश विरमानी, प्रदीप नागपाल, सुरेश बंसल, अजय कुमार, शाम धमीजा, राजेंद्र आहूजा, शाम कपूर, अशोक ढींगरा, अशोक जैन, राधेश्याम सलूजा, अमर टक्कर, राजेश नारंग, मोती आर्य, वंश धवन, संजय कुमार, सुरेश गर्ग, बहादुर सिंह, रिषी पाहवा, अमित चानना आदि मौजूद रहे।