फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Fire in textile factory, thread and cloth turned into ashes

Karnal: टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग, धागा व कपड़ा राख, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची

Tue, 06 Feb 2024 03:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

तीन केंद्रों से दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग के कारण फैक्टरी की दीवारें तक ढह गई है।

विज्ञापन
Karnal: Fire in textile factory, thread and cloth turned into ashes
टेक्सटाइल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के घरौंडा क्षेत्र के अलीपुरा गांव रोड स्थित एक टेक्सटाइल फैक्टरी में मंगलवार सुबह छह बजे भीषण आग लग गई। श्रमिकों ने आग की सूचना मालिक को दी। मालिक ने मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचित किया। तीन सेंटर से दमकल की सात गाड़ी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


सभी ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन फैक्टरी में धागा, कपड़ों की कतरन और कैमिकल में आग लगी होने के कारण मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। आग के कारण फैक्टरी की दीवारें तक ढह गईं। आग से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान बताया गया है। अभी तक आग के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के सेक्टर-18 निवासी सगे भाई हिमांशु गुप्ता और अर्पित गुप्ता ने उनकी गांव अलीपुरा रोड पर कृष्णा टेक्सटाइल के नाम से धागा फैक्टरी है। इसमें कपड़ों की कतरन से धागा और पोलिस्टर फाइबर बनाया जाता है। उनके अनुसार फैक्टरी करीब एक एकड़ में है। केवल ऑफिस पक्का है, बाकी फैक्टरी में लोहे की शेड पड़ी है।

मंगलवार सुबह छह बजे एक श्रमिक का फोन आया कि फैक्टरी में आग लगी है। वह कुछ ही देर में फैक्टरी पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। करनाल, घरौंडा और पानीपत से दमकल विभाग की सात गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सुबह छह बजे से सात गाड़ी 100 से अधिक चक्कर लगाए,  लेकिन आग देर रात तक भी सुलगती रही। आग से सभी सामान, मशीनें, पक्का माल जल गया। फैक्टरी की दीवारें तक ढह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed