फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Farmers and commission agents angry over purchase stoppage, created traffic jam

Karnal: खरीद बंद करने पर भड़के किसान-आढ़ती, लगाया जाम, अब मंगलवार को बंद रहेगी खरीद

Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 12:59 AM IST
सार

मंडी गेट पर जीटी रोड के सर्विस लेन पर धरना शुरू कर जाम लगा दिया। मंडी व रोड पर ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर रास्ता रोक दिया गया। किसानों की चेतावनी के बाद एसडीएम-डीएसपी ने गेटपास शुरू कराए। अब मंगलवार को खरीद बंद रहेगी।

विज्ञापन
Karnal: Farmers and commission agents angry over purchase stoppage, created traffic jam
अनाज मंडी गेट के सामने सर्विस लेन पर आढ़तियों, किसानों के धरने को संबोधित करते रतन मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार की शाम अचानक रविवार को करनाल मंडी में धान की खरीद बंद रखने के आदेश के खिलाफ आढ़ती और किसान भड़क गए। इसके बाद मंडी गेट पर जीटी रोड के सर्विस लेन पर धरना शुरू कर जाम लगा दिया। मंडी व रोड पर ट्रैक्टर ट्रालियां लगाकर रास्ता रोक दिया गया।

विज्ञापन


जिससे खरीद तो पहले से ही बंद रही, उठान भी ठप हो गया। दोपहर को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी यहां पहुंच गए और आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौधरी के साथ मिलकर जिला प्रशासन को 20 मिनट का समय दिया। आखिरकार एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे और गेटपास कटना जारी कराया।
विज्ञापन


1509 किस्म की खरीद पर बाद में बात करने को कहा। करीब तीन घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका।जिला प्रशासन ने रविवार को करनाल मंडी में सभी किस्मों के धान की खरीद बंद रखने का आदेश जारी किया था, लेकिन मंडी में दर्जनों किसान लाइन में थे। उन्होंने रात को ही यहां हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पंचायत अनाज मंडी करनाल के प्रधान रजनीश चौधरी ने रविवार सुबह आढ़तियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा गया कि शनिवार देर से जानकारी देने के कारण किसानों ने धान की कटाई करा ली है, जो धान लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में खरीद नहीं हुई तो धान खराब हो सकता है। इसे देखते हुए आढ़तियों ने मंडी गेट के सामने जीटी रोड की सर्विस लेन पर धरना शुरू कर दिया।

एसडीएम अनुभव मेहता, डीएसपी के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी, जिसमें किसानों ने तत्काल खरीद शुरू कराने, 1509 किस्म का धान सीमा पर रोका जा रहा है, उसे हरियाणा की मंडियों में देने देने, मंडी में 1509 की खरीद शुरू कराने आदि मांगें रखी।

एसडीएम ने उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद लाइन में लगे किसानों को गेटपास देना शुरू करा दिए, उठान के लिए मंगलवार को खरीद बंद रखने और 1509 धान को हरियाणा में आने देने की बात पर उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद फैसला देने की बात कही, इस पर किसान मान गए।


यही स्थिति घरौंडा अनाज मंडी में रही, यहां भी अचानक खरीद बंद करने को लेकर भाकियू (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष अजय राणा की अगुवाई में किसानों ने मंडी गेट पर ताला डालकर कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। एसडीएम अदिति शर्मा ने किसानों से बात कर गेटपास जारी कराकर धरना खत्म कराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर भी किसानों के समर्थन में यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed