फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, dukan, sampel, coustomer

बीज विक्रेताओं की दुकानों पर हुई छापामार, लिए सैंपल

Wed, 01 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला /करनाल Updated Wed, 01 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
karnal, dukan, sampel, coustomer
बीज विक्रेताओं की दुकानों पर हुई छापामार, लिए सैंपल - फोटो : amar ujala

जिला बागवानी विभाग की टीम ने घरौंडा व गांव बरसात में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की और दुकानों से विभिन्न फसलों के बीजों के सैंपल भी भरें। बागवानी विभाग की टीम की छापामारी की सूचना से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे जिला बागवानी विभाग की टीम घरौंडा मंडी मनीराम में पहुंची और बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापामारी की।

विज्ञापन


इस दौरान बीज विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी। टीम ने बीज विक्रेताओं के लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजातों की भी जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम ने विभिन्न सब्जियों के बीज के सैंपल लिए। बाद में टीम गांव बरसत पहुंची जहां पर उन्होंने दुकानों से बीज के सैंपल लिए। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. मदन लाल ने बताया कि बीज विक्रेता अक्सर किसानों को घटिया व लोकल कंपनी का बीज थमा देते है।
विज्ञापन


जिससे किसानों को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए बीज भंडारों से घिया व करेले के बीज के सैंपल भरें है। इन सैंपलों को सिरसा लैब में भिजवाया जाएगा, यदि किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे बीज खरीदें तो पक्का बिल दुकानदार से जरूर ले लें, ताकि बाद में बीज खराब होने पर किसी प्रकार की दिक्कत किसानों को न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed