फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal city, roads, siver, clean, today, karnal

कर्णनगरी के नाले व सड़कें आज होंगी चकाचक

Sat, 06 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 06 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
karnal city, roads, siver, clean, today, karnal
clean city - फोटो : amar ujala
डेरा सच्चा सौदा के करीब चार लाख अनुयायी संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के नेतृत्व में आज सुबह 9 बजे घंटाघर चौक से कर्णनगरी करनाल को स्वच्छ बनाने के लिए महासफाई अभियान शुरू करेंगे। इस सफाई अभियान में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शिरकत करेंगे। इसके पहले करनाल में डेरा सच्चा सौदा द्वारा 24 मार्च 2013 को सफाई अभियान किया गया था, तब तीन लाख सेवादारों ने मात्र अढ़ाई घंटों में करनाल नगरी को स्वच्छता की सौगात दी थी। हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप’ अभियान के तहत होने वाले इस सफाई अभियान में भाग लेने के लिए शुक्रवार दोपहर से ही डेरा के अनुयायी करनाल पहुंचने लगे। अभियान के तहत डेरा के अनुयायी शहर की सड़कों, गलियों की सफाई के साथ नालों व नालियों की भी सफाई करेंगे। इस अभियान में भाग लेने वाले अनुयायी झाडू, तसले, कस्सी, पल्ली इत्यादि सफाई करने के उपकरण अपने साथ लेकर आएंगे, साथ ही वे अपने साथ मीठी रोटियां, पानी की बोतलें इत्यादि भी लेकर आएंगे, ताकि सफाई कार्य के दौरान कोई दिक्कत न हो।  करनाल पहुंचने पर अनुयायी सीधे वहीं जाएंगेे, जहां पर उनकी ड्यूटी लगी है, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।
विज्ञापन


इधर, प्रशासन ने भी सफाई अभियान को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। नगर निगम कमिश्नर डॉ. आदित्य दहिया को इस अभियान का इंचार्ज बनाया गया है। इस संबंध में डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में महा सफाई अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। जिसमें सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, ग्रीवैन्सीज कमेटी के सदस्यों तथा डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर महा सफाई अभियान की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई अभियान के दौरान शहर से निकलने वाले कूड़ा-कर्कट के उठान के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित करें। इस संदर्भ में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद दोपहर को डीसी मंदीप सिंह बराड़ के निर्देशानुसार एसडीएम योगेश कुमार ने घंटा घर चौंक पर अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

200 ट्रैक्टर-ट्रालियां व 40 जेसीबी करेंगी कूड़े का निपटारा

इस महासफाई अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा 200 ट्रैक्टर ट्रालियों और 40 जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से सैकड़ों डंपर, जेसीबी, प्लेसर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, टिप्पर गाडिय़ा तथा कूड़ा उठाने वाली रेहडिय़ां की व्यवस्था की है। जो सफाई होने वाली जगहों पर एकत्रित कूड़े को उठाकर निगम द्वारा निर्धारित सेंटरों पर पहुचांएगी, जहां से कूड़े को ट्रकों में भरकर सोलिड वेस्ट मेनेजमैंट प्लांट में भेजा जाएगा। सफाई करने वाले अनुयायी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग पेयजल तथा अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जोन में बांटा गया सफाई अभियान
इस महासफाई अभियान को चार जोन में बांटा गया है। हर जोन में एक लाख डेरा अनुयायी सफाई करेंगे। सभी जोन में अलग- अलग जिलों के अनुयायियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सीधे अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेंगे। अभियान की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा के संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह मुख्यमंत्री के साथ घंटाघर चौक पर झाडू लगाकर करेंगे। जिसके बाद यह अभियान पूरे शहर में शुरू किया जाएगा। इस दौरान सेवादार शहरवासियों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने हेतु शपथ पत्र भी भरवाएंगे।

जोन-1
जोन न. 1 में हरियाणा के जींद, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर व सिरसा जिलों के सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस जोन में करनाल के रामनगर, प्रेमनगर, गांधी कॉलोनी, मान कॉलोनी, शिव कॉलोनी, गली न. 1 से लेकर 13, हकीकत नगर, हांसी रोड़ की सभी गलियां, गांव सैयदपुरा, जरीफा फार्म, विजय नगर, पालनगर, गुरुनानकपुरा, धौलगढ़, उचाना, आनंद बिहार, घोघड़ीपुरा के नीचे का एरिया, लवकुश कॉलोनी, न्यू वाल्मीकि बस्ती गिरडा पीट के पास इत्यादि क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

जोन-2
इस जोन में पंजाब के फिरोजपुर, फरीदकोट, भटिंडा, मुक्तसर, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मानसा, मोगा, जालंधर, कपूरथला, तरनतारण, अमृतसर, गुरदासपुर व राजस्थान के सभी जिलों के सेवादारों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इस जोन में करनाल के इब्राहिम मंडी एरिया, बैंक कॉलोनी, चमल गार्डन, सदर बाजार, अंबेडकर नगर, रमेश नगर, पुरानी अनाज मंडी, श्मशान एरिया, नावल्टी रोड़, न्याय पुरी, रेलवे रोड़, बजीदा रोड़, सैक्टर 3, 16, शामनगर, प्रीतमनगर, मोतीनगर, डीसी कॉलोनी, अशोक नगर, जाटो गेट, जुंडला गेट, दयालपुरा गेट, कर्ण गेट, मीरा घाटी, सुभाष गेट, गांव मदनपुर, दोहा, खिरकी, रामकॉलोनी इत्यादि शामिल है

जोन-3
इस जोन में हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद सहित दिल्ली व यूपी के सेवादारों की डयूटियां लगाई गई हैं। इस जोन में शहर के नेहरू प्लेस, दुगल कॉलोनी, चार चमन, दयाल सिंह कॉलोनी, माता गामड़ी, सब्जी मंडी, मुगल कनाल, अवतार कॉलोनी, कल्पना चावला अस्पताल, मॉडल टाउन, सैनी कॉलोनी, वजीर चंद कॉलोनी, कुंजपुरा रोड़, सैक्टर 12,13 व 14, दयानंद कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी विभाग एरिया शामिल किया गया है।

जोन-4
इस जोन में हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कैथल, पंचकूला, अंबाला सहित पंजाब के मोहाली, पटियाला, चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ व नवांशहर के सेवादारों को सफाई का जिम्मा सौंपा गया है। इस जोन में शहर के सैक्टर 4, 5, 6, 7, 8, 9  बसंत विहार, अशोका नर्सरी, आके पुरम, एलआईसी कॉलोनी, मंगलपुर, बुड़ाखेड़ा, नरसी विलेज, डीसी कॉलोनी, फूसगढ़, राजीवपुरम, विकास कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, कर्ण विहार, पृथ्वी विहार, सूरज नगर, शूगर मील कॉलोनी, रामपुरा कटाबाग, नहर कॉलोनी,  कालड़ा कॉलोनी, कनिका विहार व रॉवर रोड़ को शामिल किया गया है।


करीब चार से पांच लाख की संगत करनाल पहुंचेगी। महासफाई अभियान शुरू होने के बाद उम्मीद है कि दो से तीन घंटे में शहर को चकाचक किया जाए। इसके लिए सभी आने वाले संगत को शहर की एरिया व लोकेशन दे दी गई। सभी संगत अपने साथ झाड़ू व अन्य सामान लेकर आएगी। उम्मीद है कि शहर को संगत एक ही ही दिन में रंगत लगा देगी।
 -डा. पवन इंसा, डेरे के प्रवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed