{"_id":"66a245ad2167f6d4de0e5045","slug":"karnal-children-suffered-vomiting-and-stomach-ache-some-time-after-eating-mid-day-meal-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मिड डे मील खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द हुआ, नागरिक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: मिड डे मील खाने के कुछ समय बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द हुआ, नागरिक अस्पताल में भर्ती
Thu, 25 Jul 2024 06:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:01 PM IST
सार
चार बच्चे पानीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। घरौंडा खंड के पूंडरी स्कूल का मामला है। खंड शिक्षा अधिकारी जांच में जुटे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों को फूड पॉइजनिंग बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर Doctor
- फोटो : istock
विस्तार
मिड डे मील खाने के कुछ समय बाद सरकारी स्कूल के छह सात बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें से चार बच्चों को पानीपत के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों को खाना खाने के कुछ ही समय बाद उल्टी और पेट में दर्द होने लगा था। सूचना मिलते ही परिजन और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घरौंडा के खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार, मामला घरौंडा खंड के पूंडरी के सरकारी स्कूल का है। जहां कक्षा छठी से आठवीं तक के बच्चों को मिड डे मील परोसा गया था, लेकिन छह बच्चों की ही तबीयत बिगड़ी बताई जा रही है। उन्होंने पानीपत अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने फूड पॉइजनिंग होना बताया है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाद वे अब स्कूल में पहुंचे हैं, ताकि पता किया जा सके कि बच्चों की तबीयत कैसे बिगड़ी है। उनका कहना है यदि मिड डे मील में कोई गड़बड़ी होती तो ज्यादा बच्चों की तबीयत खराब होती, हो सकता है बच्चों ने खाने से पहले या बाद में कुछ और खाया हो। फिलहाल वे स्कूल में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे।
विज्ञापन