{"_id":"5834981d4f1c1b462413b815","slug":"karnal-all-that-made-the-first-district-in-the-state-jmabandia-online-dc-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में करनाल सभी जमाबंदिया ऑनलाइन करने वाला बना पहला जिला : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में करनाल सभी जमाबंदिया ऑनलाइन करने वाला बना पहला जिला : डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि की जमाबंदियों को ऑनलाइन करके जिला प्रशासन ने एक और अध्याय जोड़ा है। करनाल जिले ने प्रदेश में सबसे ज्यादा जमाबंदी आनलाइन की हैं। इनमें अब तक 109 गांवों की जमाबंदी ऑनलाइन हो चुकी हैं।
डीसी मनदीप बराड़ ने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से राजस्व विभाग की जानकारी आम जनता के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हो गई हैं। जमाबंदी ऑनलाइन होने से जमीन संबंधी नवीनतम जानकारी देख सकते हैं और उसकी नकल संबंधित तहसील और सब-तहसील से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति जमीन दूसरे के नाम करवाता है या उसे ट्रांसफर करवाता है तो उसका इंतकाल तुरंत दर्ज कर लिया जाता है तथा 15 दिन के अंदर-अंदर इंतकाल का निर्णय कर दिया जाता है।
डीसी ने बताया कि 1 मई 2016 से अब तक बकाया 109 गांवों की जमाबंदियां ऑनलाइन की जा चुकी हैं। इस प्रकार करनाल प्रदेश में सभी जमाबंदिया ऑनलाइन करने वाला पहला जिला बन गया है। जिले में 435 रिवेन्यू इस्टेट हैं, जिसमें से 7 रिवेन्यू इस्टेट चकबंदी महकमे के पास है और 428 रिवेन्यू इस्टेट राजस्व विभाग के पास हैं जिनमें से बकाया 109 जमाबंदियां ऑनलाइन की जा चुकी हैं, बाकी जमाबंदियां पहले से ही ऑनलाइन है। उन्होंने बताया कि अब तक कोई भी जमाबंदी ऑनलाइन के बगैर नहीं है तथा राजस्व विभाग का रिकॉर्ड अपटूडेट है। जमाबंदी ऑनलाइन करने के संदर्भ में उन्होंने बताया कि तहसील के अनुसार नीलोखेड़ी में 29, करनाल में 35, असंध में 12, घरौंडा में 11 और इंद्री में 22 जमाबंदियां ऑनलाइन की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जमाबंदी ऑनलाइन होने से किसानों को सीधा लाभ पहुंचेगा तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।