फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Nagari's first female cricketer selected in the Under-23 Haryana team

Karnal News: कर्ण नगरी की पहली महिला क्रिकेटर का अंडर-23 हरियाणा टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Karna Nagari's first female cricketer selected in the Under-23 Haryana team
खिलाड़ी सुमन संधू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गगसीना गांव की ऑलराउंडर महिला क्रिकेटर सुमन संधू का चयन हरियाणा की अंडर-23 टीम में हुआ है। सुमन कर्ण नगरी की इकलौती खिलाड़ी है जो प्रदेश की टीम में चुनी गई हैं। इससे पहले पुरुष खिलाड़ी ही प्रदेश से लेकर देश की टीम में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हरियाणा की टीम का पहला मैच 24 नवंबर को बेंगलुरु के तिरुवंनतपुरम शहर में होगा, सुमन इसके लिए शुक्रवार को करनाल से रवाना होंगी।
हरियाणा टीम का पहला मैच वडोदरा और दूसरा मुंबई की टीम के साथ होगा। सुमन ने बताया कि उनका हरियाणा टीम में चयन रोहतक के लाहली मैदान में कैंप के दौरान हुआ। यहां चयनकर्ताओं ने उनके हुनर को पहचाना और प्रदेश की टीम में खेलने का मौका दिया। सुमन ने बताया कि उनका लक्ष्य अपनी टीम को बेहतर स्कोर देना और कम से कम रन देकर ज्यादा विकेट लेना रहता है। वर्तमान में वह निशान पब्लिक स्कूल की क्रिकेट अकादमी में कोच उधम सिंह राणा के मार्गदर्शन में तीन साल से अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन

किसान परिवार से रखती हैं संबंध
गगसीना गांव की बेटी सुमन किसान परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने बताया उनके परिवार में बेटियों के बाहर जाकर खेलने की परंपरा नहीं रही, इस कारण उन्हें भी शुरुआत में खेलों में जाने से रोका गया लेकिन वह निरंतर प्रयास करती रही और जिद्द पर अड़ी रहीं। जब उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ता देखा तो खेलों में शामिल हुईं। शुरुआत से ही उनके मन में कुछ अलग करने की ललक थी। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उन्होंने खेलों में अलग पहचान बनाने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली राज को मानती हैं आदर्श
सुमन भारतीय महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ी मिताली राज को आदर्श मानती हैं। उन्होंने बताया कि मिताली राज महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह हजार रन पार करने वाली केवल एक महिला क्रिकेटर हैं। मिताली भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार रन बनाए हैं। वह भी उनके नक्शे कदम पर चलकर क्रिकेटर में रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं।
--

सुमन की उपलब्धियां-
- तीन बार क्रिकेट के राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयन हुआ।
- अकादमी प्रतियोगिता के दौरान 117 रन बेस्ट स्कोर रहा है।
- अकादमी के विभिन्न मैचों में तीन बार पांच-पांच विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed