फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karna freeze cow of Karnanagari made a record by giving 70 kg milk

संकर कर्ण फ्रीज गाय का कमाल: चौबीस घंटे में दिया 70.231 किलो दूध, एनडीआरआई ने तैयार की नस्ल

Tue, 11 Apr 2023 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो देव शर्मा, करनाल (हरियाणा)
देव शर्मा, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Apr 2023 10:38 AM IST
सार

एनडीआरआई के कैटल इंचार्ज एवं प्रतियोगिता कमेटी के चेयरमैन प्रधान वैज्ञानिक डॉ.एसएस लठवाल ने बताया कि सर्वाधिक 70.231 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान पर रहने वाली कर्ण फ्रीज गाय झंझाड़ी गांव के सुनील मेहला की है। यहां पर उसने शायद मौसम की वजह से दो लीटर कम दूध दिया है।

विज्ञापन
Karna freeze cow of Karnanagari made a record by giving 70 kg milk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय डेयरी मेला-2023 में संस्थान में तैयार की गई संकर नस्ल कर्ण फ्रीज ने चौबीस घंटे में 70.231 किलो दूध दिया है। जिससे ये गाय हरियाणा की सर्वाधिक दूध देने वाली गाय बन गई है। हालांकि इसी नस्ल की गाय पिछले दिनों पंजाब में 72 किलो दूध दे चुकी है। इसमें मुर्रा नस्ल की भैंस ने भी 31.100 लीटर दूध देकर पुरस्कार जीता है।

विज्ञापन


1980 के दशक में तैयार किया था
एनडीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.बीएस मीना ने बताया कि राष्ट्रीय मेले में 70.231 लीटर दूध देने वाली गाय कर्ण फ्रीज नस्ल की है, जिसे एनडीआरआई ने ही 1980 के दशक में तैयार किया था। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन की दिशा में काम करते हुए अमेरिका के हॉलैंड व फिनलैंड आदि टापुओं में पाई जाने नस्ल के सांड का सीमेन लाया गया था।
विज्ञापन


उसे फिर भारतीय गाय थारपारकर से क्रास कराया गया। इसके बाद होलेस्टेन फ्रीजेन (एचएफ) गाय तैयार हुई थी। करनाल में पैदा होने कारण इसका नाम कर्ण फ्रीज रखा गया है। ये संकर नस्ल है। ये दुनियां की सर्वाधिक दूध देने वाली गायों में से एक है। प्रतियोगिता में पहले तो गाय के थनों को खाली किया जाता है, समय दर्ज करने के बाद 24 घंटे में चार बाद दूध निकालकर उसका आकलन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झंझाड़ी गांव के सुनील मेहला की है फ्रीज गाय
एनडीआरआई के कैटल इंचार्ज एवं प्रतियोगिता कमेटी के चेयरमैन प्रधान वैज्ञानिक डॉ.एसएस लठवाल ने बताया कि सर्वाधिक 70.231 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान पर रहने वाली कर्ण फ्रीज गाय झंझाड़ी गांव के सुनील मेहला की है। यहां पर उसने शायद मौसम की वजह से दो लीटर कम दूध दिया है, क्योंकि इसी गाय ने पिछले दिनों पंजाब में हुई प्रतियोगिता में 33 किलो दूध दिया था। हरियाणा में पहले इसका सर्वाधिक दूध 65 किलो था।


हिसार के जय सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
इसी के साथ-साथ भैंस की भी विभिन्न नस्लों की प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें हिसार के जय सिंह सौरखी की मुर्रा नस्ल की भैंस ने 31.100 किलो दूध देकर अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले मुर्रा भैंस ने 2016 में आंध्रप्रदेश में डॉ.बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले के मुथ्याला मोहन की भैंस ने 27.41 किलो दूध चौबीस घंटे में देकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि मुर्रा भैंस भी पिछले दिनों पंजाब में हुई एक प्रतियोगिता में 33 किलो दूध देकर रिकाॅर्ड बना चुकी है, लेकिन हरियाणा में 31.100 किलो इसका सर्वाधिक दूध है। दोनों पशुपालकों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed