{"_id":"6684a299631b54296a026289","slug":"karan-singh-sitting-in-australia-took-responsibility-of-firing-karnal-news-c-18-knl1008-422277-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया में बैठे कर्ण सिंह ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया में बैठे कर्ण सिंह ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
विज्ञापन
- आरोपी ने पीड़ित को किया वाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। औगंध में दुकानदार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने सीआईए सहित तीन टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। वहीं जिन लोगों पर दुकानदार ने आरोप लगाया है। उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। औगंध में सोमवार रात को किराने की दुकान चला रहे राजेश पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें चार गोली के खोल मौके से पुलिस ने बरामद भी किए हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एक यूटयूबर कर्ण सिंह मोहड़ी ने इस वारदात की जिम्मेदारी भी ली है। एक व्हाट्सअप कॉल में उसने कहा कि यह गोलियां उसने ही चलवाई है और एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर इस बारे में कह भी दिया था कि गोलियां चलेंगी।
मोहड़ी ने यह भी कहा कि पुलिस ने राजेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो ऐसी वारदात दोबारा होगी। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उस पर चार युवकों ने हमला किया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट को लेकर यह विवाद चला हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले पीड़ित को गांव के ही युवक के साथ इंस्टाग्राम पर धर्म को लेकर किए गए कमेंट पर विवाद हुआ था। जिसका समझौता हो गया था। इसके बाद वह व्यक्ति ऑस्ट्रेलिया चला गया और वह कर्ण सिंह मोहड़ी के साथ मिलकर ये सब करा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कर्ण सिंह मोहड़ी, मोनू, पंकज सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। निसिंग थाना प्रभारी संजय का कहना है कि इस मामले में सीआईए सहित तीन टीमें जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।