फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kanwarjeet Singh Prince became head for the fifth time

Karnal News: कंवरजीत सिंह प्रिंस पांचवीं बार बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Kanwarjeet Singh Prince became head for the fifth time
गुरु नानक खालसा काॅलेज प्रबंधन समिति का हुआ चुनाव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुरु नानक खालसा काॅलेज प्रबंधन समिति का सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस को पांचवीं बार प्रधान चुन लिया गया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर गुरिंदर सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में कॉलेज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। रिटर्निंग अधिकारी की भूमिका वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल चोपड़ा ने निभाई। जबकि उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की तरफ से जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक राय बब्बर विशेष रूप से अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। प्रबंधन समिति के प्रधान के साथ-साथ सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें कंवरप्रीत कौर को उपप्रधान, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह पसरीचा को महासचिव तथा सरदार हरसुखजीत सिंह मान को वित्त सचिव चुना गया। संचालन डॉ. देवी भूषण ने किया। मौके पर सरदार भगवत सिंह भाग्या, राजवीर चौहान, डॉ. एसके गोयल, सुरेंद्र पाल भट्टी, मास्टर कृष्ण, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह मान, सरदार धनवीर सिंह जोहल, सरदार जोगिंदर पाल सिंह, सरदार सुच्चा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed