फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kalash Yatra started on the beginning of Shatchandi Yagya

Karnal News: शतचंडी यज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra started on the beginning of Shatchandi Yagya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर के डेरा बाबा मस्त गिरी अखाड़ा के महंत श्रीश्री 1008 प्रह्लाद गिरी महाराज अखाड़ा में मानवता के कल्याण के लिए पंचधुनी तपस्या पर बैठे हुए हैं। वहीं रविवार को सत्यचंडी यज्ञ की शुरुआत की गई। यह यज्ञ 16 जून तक चलेगा। इसी उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से महिलाएं कलश उठाकर चलीं। महंत रथ पर सवार रहे। बड़ी संख्या में लोग महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
पंचधुनी तपस्या भीषण गर्मी में अपने चारों ओर पंचधुने जलाकर दोपहर के समय 12 से 2.30 बजे तक घंटे रोजाना की जाती है। महंत श्री प्रह्लाद गिरी ने कहा कि यह पंचधुनी तपस्या विश्व शांति के लिए की जा रही है जोकि लगातार 41 दिन की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह पंचधुनी तपस्या 18 बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

कुटेल गांव में डेरा बाबा संतोष गिरी अखाड़ा में दो बार, ओंगद गांव के शिव मंदिर में एक बार, दाह बजीदा गांव में एक बार, गोंदर गांव में गोगा पीर माडी पर दो बार, कुरुक्षेत्र जिला के लुहार माजरा गांव में एक बार कुरुक्षेत्र के ज्योतिषी स्थित पंच दशनाम साधु संस्था में तीन बार, अंबाला जिले में दो बार और पंजाब के फतेहगढ़ जिला के ऊंचा पीणङ संषोल गांव स्थित गोशाला में दो बार, जिला होशियारपुर के गांव पीणङल पयाला गांव में एक बार, थूरी गांव के पटियाला रोड पर दो बार यह पंचधुनी तपस्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed