{"_id":"1b7fbf5e86af81872fcb66eb9aa5e469","slug":"kailaso-said-sir-ladwa-come-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाशो बोलीं, सर लाडवा भी आ जाओ, सीएम ने पूछा क्या है वहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाशो बोलीं, सर लाडवा भी आ जाओ, सीएम ने पूछा क्या है वहां
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 14 Nov 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भले अभी वक्त है, लेकिन कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने संबंधित क्षेत्र से अपनी दावेदारी का अहसास करवाना शुरू कर दिया है। कुरुक्षेत्र में कुछ नेता सीएम से अपनी निकटता दिखाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।
बुधवार को कुरुक्षेत्र में सीएम के चारों कार्यक्रमों में यह बात बाखूबी सामने आई। वहीं मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के बीच एक छोटे से वार्तालाप में इसकी झलक मिली। यहां कैलाशो ने सीएम को लाडवा में आने का निमंत्रण दो बार दिया। कैलाशो ने जब सीएम के समक्ष लाडवा आने का प्रस्ताव रखा तो सीएम ने लगभग अनसुना कर दिया, लेकिन छूटते ही कांग्रेसी नेत्री ने दोबारा आग्रह किया।
मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए कैलाशो बोलीं सर, लाडवा क्षेत्र की भूमि में भी चरण डाल दो... इस पर हुड्डा धीमे से बोले- क्या है लाडवा में...। शायद वह ये जानना चाहते थे कि क्या कोई खास आयोजन या कारण है। हालांकि वास्तविकता यह है कि कैलाशो इस क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुकी हैं। अब दोबारा वह इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इनेलो में रहते हुए जिला परिषद की चेयरमैन और बाद में सांसद रही कैलाशो सैनी कई बार इंडियन नेशनल लोकदल महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रही और 2009 में टिकट न मिलने से नाराज होकर इनेलो से बगावत कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं। कैलाशो को कांग्रेस ने 2009 में लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया था, लेकिन इनेलो के उम्मीदवार शेर सिंह बड़शामी ने उन्हें पराजित कर दिया।
कैलाशो अगले विधानसभा चुनावों में भी लाडवा से चुनाव लड़ने की तैयारी में है, लेकिन पिछली हार अभी भी खल रही है। इसके बावजूद कैलाशो हलके के दौरे करके अपनी इस सीट पर दावेदारी को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। इस क्षेत्र में अब ऐसे कई चेहरे तैयार हो चुके हैं, जो अगले विधानसभा चुनाव में कैलाशो की टिकट के लिए रोड़ा बनने वाले हैं। हालांकि आज भी कैलाशो का इस क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव है।
आनन-फानन में बने सीएम के दो कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को धर्मनगरी पहुंचे तो उन्होंने यहां चार निजी कार्यक्रमों में शिरकत की। उनके दो कार्यक्रमों में सीपीएस सुलतान सिंह जडौला और पूर्व मंत्री डॉ.देवेंद्र शर्मा के निजी कार्यक्रम पहले से तय थे, जबकि जलपान के दो कार्यक्रम आननफानन में बने।
हड़ताल पर नहीं बोले सीएम
पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा के निवास पर जब मीडिया ने 13 और 14 नवंबर की हड़ताल के बारे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से प्रश्न किया तो उन्होंने इसका जवाब देने की बजाए कन्नी काट ली और सीधे निकल गए।