फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kachhwa Road will be widened, will get relief from potholes and jams...

Karnal News: काछवा रोड का होगा चौड़ीकरण, गड्ढों और जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kachhwa Road will be widened, will get relief from potholes and jams...
- रेलवे फ्लाईओवर से पश्चिमी बाईपास तक सड़क की बढ़ेगी चौड़ाई, 28 करोड़ रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन


- निविदा प्रक्रिया शुरू, पीडब्ल्यूडी नए साल से पहले शुरू करेगा काम

गगन तलवार

करनाल। काछवा रोड पर लगने वाले जाम और गड्ढों से जल्द निजात मिलेगी। नए साल में यह सड़क चौड़ी और सुंदर नजर आएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए साल से पहले काम भी शुरू करने की योजना है।

योजना के अनुसार, काछवा रोड पर रेलवे फ्लाईओवर से पश्चिमी यमुना बाईपास तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इससे आने और जाने की अलग लेन होने से रास्ता भी खुलेगा। विभाग की ओर से करीब 28 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वर्तमान में इस सड़क की हालत खस्ता है। उखड़ी सड़क के कारण आए दिन हादसे होते हैं। वहीं सड़क की चौड़ाई भी कम है। जबकि इसके साथ खेतों व रामनगर से सटी दुकानों के आगे की काफी जगह है। ऐसे में पूरे दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी होती है, लेकिन अब सड़क नई बनने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




चार जिले और 70 से ज्यादा गांवों को जोड़ती है सड़क

काछवा रोड करनाल को जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र समेत चार जिलों और काछवा, बीड़ नारायण, पूंडरक, निसिंग, समेत 70 से ज्यादा गांवों को करनाल शहर से जोड़ता है। इस सड़क के नवनिर्माण से काछवा रोड पर रफ्तार बढ़ेगी। सफर भी सुगम होगा। वर्तमान में काछवा गांव से पश्चिमी यमुना नहर तक सड़क फोरलेन है। इससे आगे रेलवे ओवरब्रिज तक सिंगल रोड है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह साल से सड़क चौड़ी होने का इंतजार

2018 में विभाग की ओर से काछवा से लेकर नहर तक की सड़क को चौड़ा किया था। जबकि इससे पहले फाटक की जगह रेलवे ओवरब्रिज बनाया गया था। तब से अब तक यह दो किलोमीटर का हिस्सा सिंगल लेन ही है। ऐसे में राम नगर और प्रेम नगर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक जब इस सड़क से होते हुए फ्लाईओवर पर चढ़ता है तो जाम की स्थिति बनती है। इससे भी निजात मिलेगी।




काछवा रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। सड़क नई बनेगी और सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 28 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए साल से पहले काम शुरू करने की योजना है।
- संदीप सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed