{"_id":"5f7e28d58ebc3e9bb9259526","slug":"kachhwa-bridge-work-stopped-karnal-news-knl466623149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान का सीजन प्रभावित ना हो इसलिए काछवा आरओबी की मरम्मत का कार्य रूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान का सीजन प्रभावित ना हो इसलिए काछवा आरओबी की मरम्मत का कार्य रूका
विज्ञापन
एक साल के इंतजार के बाद शुरू हुआ काछवा रोड रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम दो दिन चलने के बाद रोक दिया गया है ताकि धान का सीजन प्रभावित न हो और किसानों को ट्रालियां मंडी तक ले जाने व कैथल रोड पर ट्रैफिक लोड बढ़ने के कारण दिक्कत न आए। बुधवार सुबह डीसी के आदेश पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने मरम्मत कार्य रुकवा कर पुल का बंद रास्ता खोल दिया। अधिकारियों के अनुसार अब नवंबर के पहले सप्ताह बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा। दो दिन चले निर्माण कार्य में पुल की सड़क के गड्ढे कर्मचारियों ने भरे थे। इन दो दिनों में पुल बंद होने से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक पुल बंद होने से लाइन पार क्षेत्र की 25 कॉलोनियों और कई गांवों की करीब डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी को दिक्कत हुई। इतनी आबादी को शहर से जोड़ने वाले कैथल और काछवा आरओबी पर सामान्य दिनों में भी भीड़ रहती है। दो दिन एक ही पुल पर लोड होने से स्थिति और खराब हो गई थी।
सुबह ही लगा कैथल पुल पर जाम
अव्यवस्था के कारण कैथल रोड पुल पर सुबह से ही जाम लग गया था। हालांकि पुलिस की ओर से रूट भी डायवर्ट किए गए थे। लेकिन आमजन को जानकारी न होने के कारण जाम की स्थिति बनी। इधर काछवा पुल खुलने की जानकारी भी सभी को नहीं थी इसलिए कैथल रोड पुल पर ही दोपहर तक लोड ज्यादा रहा।
पहले नहीं बनती प्लानिंग, बाद में बैकपुट क्यों?
अधिकारियों की मनमानी के कारण परेशान हुए लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। रोड सेफ्टी विशेषज्ञ एडवोकेट तेज पाल और राजेश शर्मा का कहना है कि अधिकारियों ने न तो पहले जानकारी दी कि पुल बंद करेंगे न यह ध्यान दिया कि धान के सीजन में पुल बंद करने का क्या असर रहेगा। जब दो दिन जाम की स्थिति से जनता को परेशानी उठानी पड़ी तो पुल का काम रोकना पड़ा। इस तरह के निर्णय प्रशासन को योजनाएं बनाते समय लेने चाहिए।
विज्ञापन
डीसी के निर्देश पर आरओबी की मरम्मत का काम एक माह तक रोक दिया है। ताकि किसानों को दिक्कत न हो, दो दिन में कैथल आरओबी पर भी लोड ज्यादा था। ट्रालियां ले जाने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही थी।
-अमित, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
जीरी का सीजन खत्म होने के बाद ही पुल की मरम्मत का काम शुरू होगा। किसानों की दिक्कतों की कई शिकायत हमारे पास आई थी, इसलिए निर्णय लिया है।
-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल